तीन घरों से जेवर और नकदी चोरी कर ले गए

ब्रेकिंग न्यूज़। कानपुर में गोविंदनगर थाना क्षेत्र के रतनलालनगर इलाके में शुक्रवार रात चोर तीन घरों से जेवर और नकदी चोरी कर ले गए।

एक घर से चोर छह लाख के जेवर और 60 हजार रुपये नकद चोरी कर ले गए।परिजनों को कमरों में बंद कर दिया था।

वहीं, पुलिस की लापरवाही भी सामने आई है। 12 घंटे बाद भी डाग स्क्वॉड और फोरेंसिक टीम मौके पर नहीं पहुंची।

शुक्रवार की रात चोरों ने 10 से 12 घरों में चोरी का प्रयास किया। इसके बाद वे राजेश माथुर के घर पहुंचे जहां ऊपर रह रहे

किराएदार नीतीश कुमार सिंह की कपड़ों से भरी अटैची उठा ले गए।

पुलिस ने इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले तो उसमें तीन चोर नरेश मनवाणी के घर से कूदकर भागते हुए दिखाई दिए।

पुलिस का मानना है कि चोर आसपास के इलाके के रहने वाले हैं। चोरों ने घटना को सुबह चार से पांच बजे के बीच अंजाम दिया है।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks