25000 रुपये का इनामिया अभियुक्त अजय यादव अवैध असलहा कारतूस सहित गिरफ्तार

एटा पुलिस को मिली बड़ी सफलता – थाना मिरहची पुलिस द्वारा गैंगस्टर एक्ट में वाॅछित चल रहा 25000 रुपये का इनामिया अभियुक्त अजय यादव अवैध असलहा कारतूस सहित गिरफ्तार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री सुनील कुमार सिंह के निर्देशन में इनामिया अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत थाना मिरहची पुलिस द्वारा गैंगस्टर एक्ट में वाॅछित चल रहे 25000 रुपये के इनामिया अभियुक्त अजय यादव को एक अवैध तमंचा व दो जिंदा कारतूस सहित गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। दिनांक 07.07.2020 को थाना मिरहची पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर थाना पिलुआ पर पंजीकृत मुअसं- 270/19 धारा 2/3 गैंगस्टर एक्ट में वाॅछित चल रहे 25000 रुपये के इनामिया अभियुक्त अजय यादव पुत्र वीरेश निवासी नगला दुबे थाना पिलुआ एटा को एक अवैध तमंचा व दो जिंदा कारतूस 315 बोर सहित नगला गंगाराम नहर पट्टी के पास से समय करीब 09.30 बजे गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थाना मिरहची पर आम्र्स एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत कर थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्त का नामपता:-
1- अजय यादव पुत्र वीरेश निवासी नगला दुबे थाना पिलुआ एटा

बरामदगीः-
1- एक अवैध तमंचा व दो जिंदा कारतूस 315 बोर

अभियुक्त अजय यादव का आपराधिक इतिहासः-
1- मुअसं- 213/19 धारा 394, 411, 120बी, भादवि थाना पिलुआ, एटा।
2- मुअसं- 270/19 धारा 2/3 गैंगस्टर एक्ट थाना पिलुआ एटा
3- मुअसं- 111/20 धारा 3/25 आम्र्स एक्ट थाना मिरहची एटा

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीमः-
1- प्रभारी निरीक्षक सीताराम सरोज
2- उपनिरीक्षक हरिभान सिंह
3- आरक्षी अरबाज खान
4- आरक्षी मनीष कुमार
5- आरक्षी चालक लाखन सिंह

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks