अर्बन कोऑपरेटिव बैंक के डायरेक्टर पद को 13 आवेदन

अर्बन कोऑपरेटिव बैंक के डायरेक्टर पद को 13 आवेदन

एटा, अर्बन कोआपरेटिब बैंक के 12 वार्डो में डायरेक्टर पद के लिए चुनाव होना है। इसके लिए गुरुवार को 13 नामांकन पत्र दाखिल किए गए। एक वार्ड पर कोई भी आवेदन पत्र नहीं है। जबकि दो वार्डों पर दो-दो नामांकन पत्र दाखिल किए गए है। शुक्रवार को इन पत्रों की जांच होगी। इसके बाद नाम वापसी की प्रक्रिया होगी। अगर नाम वापसी नहीं हुई तो दो वार्डों पर मतदान होगा।

गुरुवार को अर्बन कोआपरेटिब बैंक के चुनाव को लेकर काफी सरगर्मियां रही। सुबह से ही नामांकन पत्र जमा करने वाले लोग पहुंचने लगे। इस बैंक के चुनाव के लिए 12 वार्ड निर्धारित है। पहले डायरेक्टर पद के लिए चुनावी प्रक्रिया शुरू हुई है। इसमें वार्ड संख्या एक पर सुधा, वार्ड संख्या दो पर नाजमीन, वार्ड संख्या तीन पर जीतू कुमार, वार्ड संख्या चार मुकेश भदौरिया, वार्ड संख्या पांच पर गजेंद्र सिंह चौहान, वार्ड संख्या छह पर सुधीर कुमार और प्रशांत जैन, वार्ड संख्या सात पर रमाशंकर शुक्ला और विमल शर्मा, वार्ड संख्या आठपर कल्लू गुप्ता, वार्ड संख्या नौ पर लोकेश यादव, वार्ड संख्या दस पर कोई भी आवेदन नहीं आया। वार्ड संख्या 11 पर आकाश कुमार तथा वार्ड संख्या 12 पर सुरेंद्र शाक्य ने आवेदन किया है। इन आवेदनों की शुक्रवार को जांच की जाएगी। अगर कोई नामांकन पत्र निरस्त नहीं हुआ तो वार्ड संख्या छह और सात पर मतदान होगा। मतदान की प्रक्रिया 25 जनवरी होगी। जिला प्रशासन की ओर से एएसडीएम अंलकार अग्निहोत्री को चुनाव अधिकारी नामित किया गया है।

भाजपा की ओर से अध्यक्ष पद के लिए गजेंद्र सिंह चौहान का नाम एटा। डायरेक्टर पद के चुनाव के बाद अध्यक्ष पद का चुनाव 27 जनवरी को होगा। इसके लिए भाजपा की ओर से गजेंद्र सिंह चौहान बबलू का नाम तय माना जा रहा है। गुरुवार को डायरेक्टर पद के लिए हुए नामांकन के समय गजेंद्र सिंह चौहान के साथ भाजपा जिलाध्यक्ष संदीप जैन, महामंत्री पंकज चौहान, सुशील गुप्ता, सुनील सोलंकी, मनोज पचौरी सहित तमाम पदाधिकारी आए थे।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks