सरदार सेना के कार्यकर्ताओं ने किया कंबल वितरण ||

वाराणसी :- जैसा कि सरदार सेना सामाजिक संगठन सदैव से ही गरीबों वंचितों व असहाय लोगों की मदद के लिए तत्पर रहता है इसी क्रम में सरदार सेना सामाजिक संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष गरीबों के मसीहा कहे जाने वाले डॉ आर एस पटेल के निर्देश पर सरदार सेना के सैनिकों द्वारा गरीबों में कंबल वितरण का आयोजन जनपद के बड़ागांव ब्लाक अन्र्तगत कुसमुरा गांव में किया गया |
बता दें कि सरदार सेना के बड़ागांव ब्लाक अध्यक्ष सुनील वर्मा के अध्यक्षता में सैकड़ों लोगों के बीच कंबल वितरण हुआ इस कंबल वितरण कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सरदार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ आर एस पटेल व व्यवस्थापक अवधेश रेड्डी रहे जैसा कि आप सभी जानते हैं कि इस वर्ष लगातार कड़ाके की ठंडक पड़ रही है ग्रामीणों में लगातार जनसेवा की भावना से कार्य करने वाला संगठन सरदार सेना लगातार गांव गांव पहुंचकर लोगों की समस्याओं को देखते हुए पात्रों को गांव-गांव कंबल वितरण का आयोजन शुरू कराया है इसी क्रम में बड़ागांव के कुसमुरा में अध्यापक रामचरित्र के सौजन्य से सैकड़ों जरूरतमंद ग्रामीणों को कंबल वितरण हुआ |
इस अवसर पर सरदार सेना के राष्ट्रीय सचिव सुधीर सिंह, सुनील वर्मा, डॉ अवधेश रेडी , सूरज पटेल, कन्हैया लाल पटेल ,विकास पटेल,अजय पटेल, शिव पटेल, दिलीप एवं दर्जनों सरदार सैनिक मौजूद रहे ||