
लोक समाज पार्टी
हर खेत को पानी हर हाथ को काम के नीति से ही भारत विकसित देश बनेगा।
लोक समाज पार्टी रीवा जिला द्वारा विधान सभा मनगवा के गांव चौपारा में किसानों का चौपाल लगाया गया जिसकी अध्यक्षता मध्य प्रदेश प्रभारी संतोष कुमार विश्वकर्मा ने की। उस कार्यक्रम का आयोजन रीवा जिला अध्यक्ष जीतू विश्वकर्मा तथा जिला उपाध्यक्ष राजमणि विश्वकर्मा ने किया।उस मौक़े पर यज्ञ सेन पटेल, अमृत लाल पटेल, लालता शुक्ला, छोटेलाल पटेल, रामजी विश्वकर्मा, वाल्मीकि प्रसाद पटेल,छोटे लाल साकेत, राम रती साकेत, ज्ञानवती साकेत, कौशल्या साकेत, विमला विश्वकर्मा, प्रिया साकेत, लक्ष्मी देवी, प्रेमवती, रजनी बाई, श्यामा बाई मुस्कान साकेत, नंद किशोर विश्वकर्मा, अशोक कुमार साकेत, सचिदा नंद शुक्ला, महेश पटेल, राम नरेश पटेल, शिव प्रसाद पटेल, मोती लाल पटेल शिव बाबू पटेल सहित सैकडो लोग मौजूद रहे।
उस मौक़े पर लोक समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष गौरी शंकर शर्मा (ऐडवोकेट) ने लोगो को संबोधित करते हुए कहा कि भारत एक कृषि प्रधान देश रहा है और आज भी कृषि क्षेत्र सबसे बड़ा रोजगार देने वाला क्षेत्र है। इसके साथ पूर्व प्रधान मंत्री लाल बहादुर शास्त्री तत्कालीन कृषि मंत्री बाबू जगजीवन राम के साथ पूर्व प्रधान मंत्री और भारत की आयरन लेडी इंदिरा गांधी के साथ देश के वैज्ञानिकों के अथक प्रयास से भारत में हरित क्रांति हुई जिसका परिणाम यह है कि देश के अन्नदाता इतना अनाज पैदा कर रहे है कि भारत सरकार सहेजने से कतरा रही है। लेकिन उसके साथ तेजी से बढ़ रही शहरीकरण से खेत के रकबे कम होते जा रहे है साथ ही साथ जनसंख्या भी तेजी से बढ़ रही है, जिससे दूसरी हरित क्रांति की जरूरत है।
उन्होंने आगे कहा कि दूसरी हरित क्रांति संभव करने के लिए हर खेत को पानी पहुंचाने की जरूरत है। पिछले 3 दशक से नहरों का निर्माण लगभग रोक सा दिया गया। इसके लिए लोक समाज पार्टी का चिंतन यह कि जहा तक संभव हो सकेगा नहरों का विस्तार किया जाएगा। जिन क्षेत्रों में नहर का निर्माण संभव नहीं होगा वहा तालाबों का निर्माण के साथ सौर नलकूप लगवाए जायेंगे इस प्रकार हर खेत को पानी पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा। ऐसा करने से दूसरी हरित क्रांति संभव हो सकेगा। जब दूसरी हरित क्रांति होगी तो पैदावार का उत्पादन ज्यादा होगा। वहीं दूसरी तरफ हर हाथ को काम देने के नीति के बारे में उन्होंने कहा कि भारत सरकार ही नही राज्यों की सरकारों ने बदनीयती से सरकारी अद्योकीकरण रोक दिया हैं साथ ही सरकारी संपत्ति का निजीकरण करने से निजी क्षेत्र के लोग कम कर्मचारी रखने पर जोर देते जिससे छटनी की जाती है जिससे कम लोगो का काम मिलता है। इसके विपरीत लोक समाज पार्टी का चिंतन यह है कि हर साल पुनः सरकारी उद्योग लगवाए जाएंगे। अटलजी से लेकर मोदीजी तक जिन सरकारी संपतियो का निजीकरण हुआ है उन सभी का पुनः राष्ट्रीयकरण कर दिया जाएगा सिक इंडस्ट्रीज को पुनः चालू करवाया जाएगा और इस तरह हर हाथ को काम देने का प्रयास होगा। जब देश में पैदावार अधिक तब लोगों की भूख मिटाई जा सकती है। जब लोगों का काम मिलेगा तो उनकी आर्थिक स्थिति अच्छी होगी जिससे उनकी पर कैपिटा इनकम ज्यादा होगा तब जाकर भारत को विकसित देश बनाया जा सकता है।