हापुड़ से बड़ी खबर : दुधारू पशुओं को गलत इंजेक्शन देने वाले दो तस्कर गिरफ्तार, 8 लाख की सुई बरामद –

हापुड़ से बड़ी खबर : दुधारू पशुओं को गलत इंजेक्शन देने वाले दो तस्कर गिरफ्तार, 8 लाख की सुई बरामद –

हापुड़ : खाद्य एवं औषधि सुरक्षा विभाग की टीम ने पशुओं के लिए प्रतिबंधित इंजेक्शन आक्सीटोक्सिन की सप्लाई करने वाले दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से बड़ी मात्रा में प्रतिबंधित इंजेक्शन बरामद किए गए हैं। बरामद इंजेक्शनों की कीमत करीब 8 लाख रुपये हैं। प्रतिबंधित इंजेक्शन आक्सीटोक्सिन को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा है। जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्यवाही की जाएगी।

200 इंजेक्शन बरामद

सहायक आयुक्त औषधि के निर्देश पर मेरठ और हापुड़ जिले के औषधि निरीक्षक पीयूष कुमार ने ततारपुर रोड से बाइक सवार दो युवकों को पकड़ा है। उन्होंने ने बताया कि प्रारंभिक जांच में पता चला कि पकड़े गए आरोपी आक्सीटोक्सिन इंजेक्शनों की ग्रामीण अंचलों में स्थित डेयरियों पर सप्लाई करते थे। आरोपियों के कब्जे से करीब 200 वायल आक्सीटोक्सिन इंजेक्शन की बरामद हुई है। जिनकी कीमत करीब 8 लाख रुपये हैं। पकड़े गए आरोपियों ने अपने नाम नवीन गर्ग और संजय हैं। मामले की जांच की जा रही है। जांच में अगर अन्य लोग भी सामने आते हैं तो उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।

ज्यादा दूध लेने के लिए करते हैं इस्तेमाल

प्रतिबंधित आक्सीटोक्सिन इंजेक्शन का कई पशुपालक और दूध बेचने वाले दुधारू पशुओं से ज्यादा दूध लेने के लिए करते हैं। इसके प्रभाव से पशु अधिक दूध तो दे देता है। लेकिन इसके सेवन से स्वास्थ्य संबंधी विकास पैदा हो जाते हैं। इतना ही नहीं पशुओं के स्वास्थ्य पर भी बुरा असर पड़ता है। मानव शरीर पर भी इसका काफी दुष्प्रभाव हार्मोन असंतुलन के रूप में भी सामने आता है।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks