आदेश मुलायम सिंह की संपत्ति की फिर जांच होगी,

आदेश मुलायम सिंह की संपत्ति की फिर जांच होगी, रिपोर्ट योगेश मुदगल

नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। दिवंगत पूर्व मुख्यमंत्री व सपा मुखिया मुलायम सिंह व उनके परिवार के सदस्यों के खिलाफ आय से अधिक संपति मामले में सीबीआई द्वारा दायर क्लोजर रिपोर्ट को अदालत ने मंजूर करने से इनकार कर दिया है।

अदालत ने क्लोजर रिपोर्ट को खारिज करते हुए सीबीआई को पुन जांच के आदेश दिए हैं। मुलायम की 10 अक्तूबर को मृत्यु हो चुकी है और उनके परिवार के अन्य सदस्यों के खिलाफ मामला लंबित है।

2019 में ही जांच को बंद कर दिया गया था राउज एवेन्यू अदालत में सीबीआई की तरफ से क्लोजर रिपोर्ट में कहा गया था कि मुलायम सिंह व उनके बेटे अखिलेश समेत अन्य के खिलाफ आय से अधिक संपति अर्जित करने के मामले में वर्ष 2019 में ही जांच को बंद कर दिया गया था। जांच एजेंसी का कहना था कि इनके खिलाफ मुकदमा चलाने के लिए पर्याप्त साक्ष्य नहीं मिल पाए हैं। इसलिए मामले कों बंद करने की सिफारिश की गई है। इस मसले पर बीते दिसंबर में उच्चतम न्यायालय में भी सुनवाई हुई।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks