सरकारी नौकरी के नाम पर 13 लाख की ठगी, रिपोर्ट योगेश मुदगल

सरकारी नौकरी के नाम पर 13 लाख की ठगी, रिपोर्ट योगेश मुदगल

बदायूं/कासगंज संवाददाता। दो युवकों को झांसे में लेकर चार लोगों ने सरकारी नौकरी के नाम पर कई किस्तों में 13 लाख रुपये की ठगी कर ली। नौकरी न मिलने एवं तकादा करने पर आरोपियों ने जान से मारने की धमकी दी। पीड़ति की तहरीर पर मुजरिया थाना पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी हैं। पीड़ति कासगंज जिले के रहने वाले है।

मामला मुजरिया थाने से जुड़ा है। कासगंज जिले के थाना सोरों के गांव मलिकपुर निवासी कुलदीप ने मुजरिया पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया था कि वह और उसके दोस्त दुष्यंत निवासी नगला सहजन पिटयाली कासगंज ने रेलवे न अन्य सरकारी नौकरी के लिए परीक्षा देते रहते हैं। जिसके लिए वह यहां-वहां जाते रहते हैं। गांव के मिथलेश ने बताया कि उसके रिश्तेदार दिनेश कुमार निवासी जरावन थाना बिल्सी एवं उनके मिलने वाले हनी सक्सेना व आकाश सक्सेना निवासी जरावन हाल निवासी उत्तमनगर दिल्ली की सरकारी कार्यालयों में जान पहचान है। वह लोगों उनकी नौकरी लगवा देंगे। मिथलेश के बेटे राहुल ने दिनेश, हनी व आकाश को बुलाकर बातचीत करायी। उन्हेांने मोबाइल में कुछ ऐसे फोटो दिखाये। जिससे वह नौकरी के झांसे में आ गये। इसी को लेकर 12 फरवरी 2020 को दिनेश कुमार व हनी सक्सेना ने मुजरिया चौराहे पर बुलाकर राहुल एवं मिथलेश हाथ से दो लाख रुपये लिए। इसके बाद 15 मार्च को राहुल कुमार के जरिए दो लाख रुपये दिये। जब रुपया पहुंच गया तो दिनेश कुमार ने अपने लड़के हनी को मेडिकल कराने के लिए कोलकाता भेज दिया। जहां उनका मेडिकल कराया गया। इसके बाद वह और उसका दोस्त को विश्वास हो गया कि अब उनकी नौकरी लग जाएगी। इसी पर दिनेश को 22 जुलाई 2020 को 4.50 लाख रुपये श्यामबाबू के सामने एवं पांच नवंबर को फिर से 4.50 लाख रुपये सत्यवीर के सामने सहसवान में दिये गये। दोनों की नौकरी के नाम पर कुल 13 लाख रुपये आरोपियों पर पहुंच गये। बावजूद उनकी नौकरी नहीं लग सकी। रुपयों का तकादा करने पर आरोपियों ने जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने तहरीर पर आरोपी मिथलेश, राहुल, दिनेश, हनी और आकाश के खिलाफ धोखाधड़ी की धारा में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks