राजेश कुमार शास्त्री

03 अन्तर्जनपदीय चोरों को थाना डुमरियागंज पुलिस ने कब्जे से चोरी की गयी 07 अदद बैट्री व घटना में प्रयुक्त एक आल्टो कार बरामद किया
सिद्धार्थनगर । जनपद सिद्धार्थनगर व बस्ती के विभिन्न स्थानों से बैट्री चोरी करने वाले 03 अन्तर्जनपदीय चोरों को थाना डुमरियागंज पुलिस ने किया गिरफ्तार । कब्जे से चोरी की गयी 07 अदद बैट्री व घटना में प्रयुक्त एक आल्टो कार बरामद हुआ।
मिली यूचना के मुबिक अमित कुमार आनन्द, पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर के आदेश के क्रम में सिद्धार्थ, अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर के निर्देशन व राणा महेन्द्र प्रताप सिंह, क्षेत्राधिकारी डुमरियागंज के पर्यवेक्षण में, प्रभारी निरीक्षक देवनन्दन उपाध्याय थाना डुमरियागंज के नेतृत्व में अपराध एवं अपराधियो की रोकथाम हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत थाना डुमरियागंज जनपद सिद्धार्थनगर में पंजीकृत मु0अ0सं0 15/2023 धारा 379 भादवि0 से सम्बन्धित 03 अन्तर्जनपदीय अभियुक्तों को राप्ती नदी पुल से समय करीब चोरी की 07 अदद बैट्री व घटना मे प्रयुक्त एक अदद अल्टो कार नम्बर रजि0 नं0 UP55S8285 के साथ गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तारी/बरामदगी के आधार पर मुकदमा उपरोक्त में धारा 41,411 भादवि0 की बढ़ोत्तरी कर गिरफ्तार अभियुक्तों को न्यायालय/जेल भेजा गया ।
पुलिस द्वारा पूछताछ के दौरान अभियुक्तगण द्वारा थानाक्षेत्र के डुमरियागंज कस्बे में ट्रैक्टर की बैट्री चोरी, थाना त्रिलोकपुर क्षेत्र में बैट्रीयों की चोरी तथा जनपद बस्ती में बैट्री चोरी की घटनाये कारित किया जाना स्वीकार्य किया गया ।
गिरफ्तार अभियुक्तगणों का में अलीउद्दीन पुत्र वाहिद अली निवासी देवरा बाजार थाना जोगिया उदयपुर जनपद सिद्धार्थनगर व जनाब अली पुत्र चांद अली उर्फ शमसेर निवासी बेलसड़ थाना व जनपद सिद्धार्थनगर व सलमान पुत्र सुलेमान निवाली अरनी थाना डुमरियागंज जनपद सिद्धार्थनगर वसात अदद चोरी की बैट्री व एक अदद अल्टो कार नम्बर UP55S8285 (घटना मे प्रयुक्त)
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक देवनन्दन उपाध्याय थाना डुमरियागंज जनपद सिद्धार्थनगर व वकील पाण्डेय थाना डुमरियागंज जनपद सिद्धार्थनगर व उपनिरीक्षक सतेन्द्र कुमार थाना डुमरियागंज जनपद सिद्धार्थनगर व उपनिरीक्षक पंचदेव यादव थाना डुमरियागंज जनपद सिद्धार्थनगर व मु0आ0 विकास सिंह थाना डुमरियागंज जनपद सिद्धार्थनगर । मु0आ0 श्याम सुन्दर मौर्या थाना डुमरियागंज जनपद सिद्धार्थनगर व आरक्षी दिनेश यादव थाना डुमरियागंज जनपद सिद्धार्थनगर व आरक्षी भानु प्रताप सिंह थाना डुमरियागंज जनपद सिद्धार्थनगर व आरक्षी विशाल सिंह थाना डुमरियागंज जनपद सिद्धार्थनगर व आरक्षी तेज बहादुर यादव थाना डुमरियागंज जनपद सिद्धार्थनगर व आरक्षी संदीप यादव थाना डुमरियागंज जनपद सिद्धार्थनगर व आरक्षी अमन प्रतीक दूबे थाना डुमरियागंज जनपद सिद्धार्थनगर शाऩमिल रहे ।