अब तक कुल 595 वाहनों की नीलामी से कुल ₹ 83,13,460/- राजस्व की प्राप्ति हुई है

राजेश कुमार शास्त्री

अब तक कुल 595 वाहनों की नीलामी से कुल ₹ 83,13,460/- राजस्व की प्राप्ति हुई है

सिद्धार्थनम्बर । आपरेशन क्लीन’ के अन्तर्गत थाना मोहाना पर मुकदमों से सम्बन्धित कुल 44 वाहनों की नीलामी कराकर मय GST कुल ₹ 14,32,520/- के राजस्व की प्राप्ति हुई इस प्रकार सिद्धार्थनगर पुलिस नें अब तक कुल 595 वाहनों की नीलामी कर ₹ 83,13,460/- राजस्व का लाभ कराया ।

बताया जाता है कि प्रायः थाना परिसर व परिसर के बाहर बेतरतीब तथा बेहिसाब संख्या में दो पहिया व चार पहिया वाहन खड़े रहते हैं। इन वाहनों से थाने की काफी अधिक भूमि व्यर्थ हो जाती है व दैनिक थाना कार्यों में व्यवधान उत्पन्न होता है। पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर द्वारा जिले के सभी थानों के भ्रमण के दौरान पाया गया कि थाना परिसर में लम्बे समय से काफी संख्या में लावारिस, मालमुकदमाती व एम0वी0 एक्ट में सीजशुदा वाहन खड़े हैं। जो धूप, गर्मी, बरसात की वजह से जंग लगकर धीरे-धीरे नष्ट हो रहे हैं। जिस कारण से न्यायिक प्रक्रिया में व्यवधान उत्पन्न होता है साथ ही राष्ट्रीय सम्पत्ति की हानि हो रही है। वाहनों के क्षरण के कारण थाना परिसर में रहने व आने-जाने वालो व्यक्तियों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव की सम्भावना बनी रहती है। थाना परिसर में लम्बे समय से खड़े वाहनों के सम्बन्ध में समय-समय पर न्यायालय द्वारा निर्देश दिये गये है । उच्चतम न्यायालय में स्पेशल लीव पिटीशन (क्रिमिनल) सं0 2745/2002 सुन्दर भाई अम्बालाल देसाई बनाम गुजरात राज्य में प्रदत्त व्यवस्था के क्रम में थाने में खड़े वाहनों के निस्तारण हेतु अमित कुमार आनन्द, पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर के निर्देशन में थाने पर खड़े माल मुकदमाती व अन्य वाहनों के निस्तारण हेतु जनपद सिद्धार्थनगर में ‘आपरेशन क्लीन’ 14 जुलाई 2022 से प्रारम्भ किया गया । ‘आपरेशन क्लीन’ के अन्तर्गत सभी थानों को चरणबद्ध एवं समयबद्ध लक्ष्य दिया गया । सक्षम न्यायालय से आदेश प्राप्त कर ‘आपरेशन क्लीन’ के अन्तर्गत कार्यवाही प्रचलित है | अखिलेश वर्मा क्षेत्राधिकारी सदर, बिन्द्रेश गुप्ता नायब तहसीलदार सदर, बृजेश कुमार आर0आई0 सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी सिद्धार्थनगर की गठित कमेटी द्वारा थाना मोहाना में लम्बित माल मुकदमाती, एमवीएक्ट से सम्बन्धित सीज शुदा कुल 44 वाहनों जिसमें 34 दोपहिया वाहन (माल मुकदमाती-32, एम0वी0 एक्ट में सीज –02), 02 तीन पहिया वाहन (माल मुकदमाती-01, एम0वी0 एक्ट में सीज-01) 07 चार पहिया वाहन मालमुकदमाती, 01बस एम0वी0 एक्ट में सीज की नीलामी थाना मोहाना परिसर में विधि सम्मत तरीके से करायी गयी । जिससे कुल नीलामी की धनराशि मय GST कुल ₹14,32,520/- का राजस्व प्राप्त हुआ । जिसको राजकीय कोषागार में जमा कराया जायेगा ।
पूर्व में थाना शोहरतगढ़ से 98 वाहन, ढ़ेबरुआ से 94 वाहन, डुमरियागंज से 93 वाहन, थाना इटवा से 72 वाहन, चिल्हिया से 45 वाहन, थाना कपिलवस्तु से 26 वाहन, थान लोटन से 25 वाहन, थाना सिद्धार्थनगर से 24 वाहन, थाना उसका बाजार से 21 वाहन,थाना भवानीगंज से 14 वाहन, खेसरहा से 13 वाहन, पथरा बाजार से 11 वाहन, जोगिया उदयपुर से 09 वाहन, मिश्रौलिया से 04 वाहन, शिवनगर डिड़ई से 02 वाहनों की नीलामी करायी जा चुकी है । अब तक कुल 595 वाहनों की नीलामी से कुल ₹ 83,13,460/- राजस्व की प्राप्ति हुई है ।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks