कोरोना टीके के दुष्प्रभाव की रिपोर्ट खारिज
कोविड रोधी टीकों का लोगों पर कोई दुष्प्रभाव नहीं स्वास्थ्य मंत्रालय
चीन में 90 लाख मौतें

नई दिल्ली, एजेंसी। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने मंगलवार को कोविड टीकों के दुष्प्रभाव संबंधी मीडिया रिपोर्ट को खारिज किया है। इन रिपोर्ट में कहा गया कि आईसीएमआर और केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन के अधिकारियों ने कोविड-19 टीकों से कई दुष्प्रभाव होने की बात को स्वीकार किया है। इसके जवाब में मंत्रालय ने कहा कि इन मीडिया रिपोर्ट में गलत जानकारी दी गई है।
एक मीडिया रिपोर्ट में आरटीआई के हवाले से कहा गया था कि आईसीएमआर और सीडीएससीओ के अधिकारियों ने कोविड-19 टीकों के दुष्प्रभावों को स्वीकार किया है, जिसमें उनके दुष्प्रभावों की अधिकता का हवाला दिया गया है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने रिपोर्ट का हवाला देते हुए कहा कि न्यूज रिपोर्ट गलत है और गलत जानकारी प्रदान की की गई है।