11 फरवरी से भाकियू भानू का किसान आयोग व संपूर्ण कर्जा माफी को लेकर महाभारत का ऐलान 24 जनवरी को होगा
प्रदेश कार्यालय पर 24 जनवरी को श्रध्दांजलि सभा होगी आयोजित
फरवरी में होने वालें आन्दोलन की तारीख की भी घोषणा उसी दिन होगी

एटा। भारतीय किसान यूनियन भानू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर भानू प्रताप सिंह के बेटा पूर्व प्रदेश अध्यक्ष स्वर्गीय ओम प्रताप सिंह की पुण्यतिथी पर होगी श्रध्दांजलि सभा आयोजित श्रध्दांजलि सभा का आयोजन फिरोजाबाद जनपद के इमिलिया प्रदेश कार्यालय पर होगा जो एटा टूण्डला मार्ग पर इमिलिया गांव स्थित है किसान हित में 11 फरवरी के विशाल किसान महापंचायत की घोषणा भी उसी दिन होगी।
राष्ट्रीय अध्यक्ष भानू प्रताप सिंह व प्रदेश अध्यक्ष योगेश प्रताप सिंह ने सभी किसान और राष्ट्रीय व प्रदेश मंडल व जिला ब्लाक तहसील के पदाधिकारियों को 24 जनवरी को पहुंचने के दिशानिर्देश दिए है।
भाकियू भानू के सबसे ज्यादा सक्रिय मीडिया प्रभारी लखन यादव ने बताया 11 फरवरी को होने वाली विशाल किसान महापंचायत में किसान व भाकियू भानू संगठन अपनी बात को मनवाकर ही दम लेगां।
जिसमें प्रमुख मांग राष्ट्रीय अध्यक्ष भानू प्रताप सिंह व प्रदेश अध्यक्ष योगेश प्रताप सिंह की यह हैं किसान आयोग का गठन किया जाए किसानों का संपूर्ण कर्जा माफ किया जाए। किसानों को मुफ्त बिजली दी जाए सिचाई के लिए नहर बंबों में सुचारू पानी दिया जाए। भ्रस्टाचार का भाजपा सरकार में बोलबाल है उसको सरकार अधिकारियों पर कार्यवाही करें। भाजपा सरकार अपनें किये सभी वादें पूरा करें अन्यथा आन्दोलन तेज किया जाएगा।
उक्त आशय की जानकारी प्रदेश मीडिया प्रभारी लखन यादव ने दी है।
इस दौरान यह रहे मौजूद प्रदेश अध्यक्ष योगेश प्रताप सिंह, प्रदेश महासचिव गौरव प्रताप सिंह, प्रदेश प्रवक्ता हर्ष बृजवासी, आईटी सेल प्रमुख मंजीत प्रताप सिंह, जिलाध्यक्ष पंकज सिंह, गोलू ठाकुर, अक्षय ठाकुर, संदीप ठाकुर, विनोद जादौन, प्रशान्त यादव ,प्रमोदयादव,लखन यादव सहित दर्जनभर पदाधिकारी मौजूद थे।