जन संवाद पद यात्रा द्वितीय चरण का किया आगाज

बुंदेलखंड में जन संवाद पद यात्रा से अपार जन समर्थन, पूर्व विधायक स्व. अशोक वीर विक्रम सिंह (भैया राजा) के पुत्र भुवन विक्रम सिंह (कैशू भैया राजा) के नेतृत्व में बिजावर विधानसभा में डोर टू डोर पैदल चल कर लोगों की जान रहे समस्याएं*
*!!.बिजावर विधानसभा क्षेत्र में भुवन विक्रम सिंह (केशू भैया राजा) द्वारा श्री पातालेश्वर मंदिर अनगौर से पूजा अर्चना कर जन संवाद पद यात्रा द्वितीय चरण का किया आगाज.!!*

बुंदेलखंड में क्षेत्र की जनता का जन संवाद पद यात्रा से जबरदस्त उत्साह है l बिजावर विधानसभा क्षेत्र में पूर्व विधायक स्व. अशोक वीर विक्रम सिंह (भैया राजा) के पुत्र भुवन विक्रम सिंह (कैशू भैया राजा) गांव गांव पहुंच रहे हैं l एक और देश में कांग्रेस पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के द्वारा भारत जोड़ो यात्रा निकाली जा रही है तो वही मध्य प्रदेश में भी कांग्रेस के नेता जनता से सघन जनसंपर्क में बने हुए, बिजावर विधानसभा में पवई विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक स्व. अशोक वीर विक्रम सिंह (भैया राजा) व बिजावर विधानसभा क्षेत्र की पूर्व विधायक श्रीमती आशारानी के पुत्र भुवन विक्रम सिंह (कैशू भैया राजा) के द्वारा पैदल यात्रा निकाली जा रही है l बिजावर विधानसभा क्षेत्र में श्री पातालेश्वर मंदिर अनगौर से पूजा अर्चना कर भुवन विक्रम सिंह (कैशू भैया राजा) व उनकी पत्नी रिचा सिंह ने जन संवाद पद यात्रा द्वितीय चरण का आगाज किया l इस यात्रा में भुवन विक्रम सिंह (कैशू भैया राजा) के साथ सैकड़ों लोग शामिल होकर लोगों की समस्याएं जान रहे हजारों लोगों ने भाजपा छोड़कर केशू राजा के साथ हाथ से हाथ मिला कर चल रहे है l केशू राजा के द्वारा बताया गया है कि यात्रा का उद्देश्य है कि हम क्षेत्र के लोगों की समस्याओं को ठीक तरह से जान सके और उसके निराकरण के लिए आगे प्रयास किया जा सके l भुवन विक्रम सिंह (कैशू भैया राजा) की इस यात्रा से बिजावर विधानसभा में नए राजनीतिक समीकरण निकल कर सामने आ रहे l कांग्रेस से मजबूती के साथ अपनी दावेदारी की जा रही है माना जा रहा है कि विधानसभा 2023 के चुनाव में भुवन विक्रम सिंह (कैशू भैया राजा) को कांग्रेस अपना प्रत्याशी बना सकती है l गौरतलब है कि केशु राजा के पिता पूर्व विधायक स्व. अशोक वीर विक्रम सिंह (भैया राजा) बिजावर विधानसभा में बेहद लोकप्रिय रहे हैं एवं उनकी मां व बिजावर विधानसभा क्षेत्र की पूर्व विधायक श्रीमती आशारानी अभी भी लोकप्रिय हैं और बिजावर विधानसभा से विधायक रही हैं साथ ही उनके नाना जुझार सिंह बुंदेला बिजावर विधानसभा क्षेत्र से दो बार भाजपा से विधायक रहे हैं l इस यात्रा से स्थानीय अन्य विपक्षी दलों की नींद उड़ गई, युवा बुजुर्ग एवं सभी ग्रामीणों का भरपूर समर्थन भुवन विक्रम सिंह (कैशू भैया राजा) की यात्रा को मिल रहा है l

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks