सूरजपुर में चला प्राधिकरण का पीला पंजा, सड़क से अवैध कब्जा हटाया –

ग्रेटर नोएडा : ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने मंगलवार को एक बार फिर अवैध अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई की है। ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर में प्राधिकरण का पीला पंजा चला है। प्राधिकरण ने सूरजपुर में सड़क पर से अवैध अतिक्रमण हटाया है। प्राधिकरण के अधिकारियों ने बताया कि दुकानदारों को चेतावनी दी गई है। चेतावनी देते हुए दुकानदारों को बताया गया कि अगर दोबारा से अवैध अतिक्रमण किया तो कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी।
मंगलवार को पहुंची प्राधिकरण की टीम
मिली जानकारी के मुताबिक सूरजपुर में कुछ लोगों ने सरकारी जमीन पर अवैध अतिक्रमण किया हुआ था। इसकी जानकारी प्राधिकरण के अधिकारियों को हुई। सूचना मिलने के बाद प्राधिकरण की टीम मौके पर पहुंची और अवैध कब्जे को हटा दिया।
रितु माहेश्वरी का सख्त आदेश
आपको बता दें कि अवैध अतिक्रमण के खिलाफ ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की टीम लगातार कार्रवाई कर रही है। ग्रेटर नोएडा की सीईओ रितु माहेश्वरी का सख्त आदेश है कि कहीं पर भी अवैध अतिक्रमण नहीं होना चाहिए, अगर ऐसा हुआ तो जिम्मेदार अधिकारी भी नपेंगे।
अभी तक अरबों की जमीन कब्जामुक्त हुई
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण अभी तक अरबों रुपए की जमीन को माफियाओं से कब्जा मुक्त करवा चुकी है। सीईओ का आदेश है कि अगर कहीं पर भी अवैध कब्जा होगा तो उसकी जानकारी आम जनता भी प्राधिकरण को दे सकती हैं। सरकारी जमीन पर कब्जा करना एक बड़ा अपराध प्राधिकरण की नजर में है। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण में काफी समय से विशेष अभियान चल रहा है। जिसके तहत अभी तक और अरबों की जमीन को माफियाओं से कब्जा मुक्त करवाया जा चुका है और यह अभियान आगे भी चलता रहेगा।