कोविड काल में वसूली गयी छात्रों की फीस 15 फीसद लौटाने के आदेश सराहनीय – राजू आर्य

लखनऊ / एटा
भारतीय किसान यूनियन ( भानू ) के राष्ट्रीय सगंठन मंत्री रंजीत कुमार उर्फ राजू आर्य ने कहा है कि गत दिवस कोविड काल में छात्रों से स्कूल मैनेजमेटं द्वारा वसूली गयी फीस में से पन्द्रह फीसद लौटाने का जो आदेश पारित किया है वह अतंयत सराहनीय है ! कट्टर हिन्दूवादी लोकप्रिय युवा किसान नेता राजू आर्य ने आज अपने आवास पर हमारे संवाददाता के साथ हुई एक खास मुलाकात में कहा कि जब किसी जटिल समस्या को लेकर आदमी का भरोसा टूट जाता है तो फिर वह सिर्फ दो ही लोगों को याद करता है जिसमें एक परम पिता परमेश्वर एवं दूसरा माननीय न्यायालय !! उन्होने कहा कि आज यह बातें उस समय चरितार्थ हो गयीं जब माननीय हाईकोर्ट नें कोविड काल में छात्रों के अभिभवकों से वसूली गयी फीस में से पन्द्रह फीसद तक वापिसी का ऐतिहासिक आदेश जारी कर एक बार पुन: माननीय न्यायालय पर आम आदमी का भरोसा मजबूत करने का संदेश दिया है !

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks