चोरी की घटना का 24 घंटे में सफल अनावरण, दो अभियुक्त चोरी की गई धनराशि 10,99,500 रुपये सहित गिरफ्तार

एटा – थाना राजा का रामपुर पुलिस तथा जनपदीय क्राइम ब्रांच की इंटेलीजेंस विंग की संयुक्त कार्यवाही में थाना राजा का रामपुर क्षेत्रांतर्गत हुई चोरी की घटना का 24 घंटे में सफल अनावरण, दो अभियुक्त चोरी की गई धनराशि 10,99,500 रुपये सहित गिरफ्तार ।


घटना का विवरण :-
दिनांक 16.01.2023 को थाना राजा का रामपुर पर वादी श्री कमल दीक्षित निवासी बिलसड़ पट्टी थाना राजा का रामपुर द्वारा इस आशय की सूचना दी गई कि दिनांक 15.01.2023 समय करीब 13.00 बजे वह अपने परिवार सहित अपने बीमार ससुर को देखने के लिए कासगंज गए हुए थे. घर पर कोई नहीं था। इसी बीच किन्हीं अज्ञात चोरों द्वारा जीने के रास्ते घर में घुसकर कमरे का ताला तोड़, बक्से में रखे हुए 15 लाख रुपये चोरी कर लिए गये हैं। इस संबंध में थाना राजा का रामपुर पर मुअसं – 06/2023 धारा 457, 380 पंजीकृत किया गया।

गिरफ्तारी का विवरण :-
दिनांक 16.01.2023 को थाना राजा का रामपुर पुलिस तथा जनपदीय क्राइम ब्रांच की इंटेलीजेंस विंग द्वारा मुकदमा उपरोक्त में प्रकाश में आए दो अभियुक्तों को बम्बा की पुलिया बिल्सड़ से इमादपुर जाने वाली सड़क के पास से समय करीब 21.15 बजे गिरफ्तार किया गया है, तथा अभियुक्तों की निशानदेही पर बिल्सड़ पट्टी में सरसों के खेत में छुपाकर रखे चोरी किए गये 10,99,500 रुपये बरामद किए गए हैं, गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

मुख्य बिन्दु :-
1 . वादी तथा अभियुक्त मयंक एक ही परिवार के हैं तथा मयंक का वादी के घर आना जाना था।
2 . वादी ने अपने पिता की ननिहाल उस्मानपुर थाना सिकन्दरपुर वैश्य में मिली जमीन को बेचा था तथा जमीन बेचकर जो पैसा मिला था उसको वादी के परिजनों द्वारा गिनते हुए मयंक ने देख लिया था।
3 . करीब दस दिन पूर्व मयंक ने वादी के छोटे बेटे को रुपयों के बक्से के पास देखा तो मयंक ने
रुपयों से भरे बक्से का विडियो बनाने का आग्रह किया जिसपर वादी के छोटे बेटे ने मयंक को विडियो बनाने दिया।
4 . मयंक ने उस विडियो को जिसमें नोटों की गड्डियाँ तथा उसका खुद का चेहरा दिख रहा था को फेसबुक स्टोरी पर अपलोड कर दिया, और कुछ समय बाद ही उसे डिलीट भी कर दिया था।
5 . वहीं से मयंक के मन में लालच आ गया और वह चोरी करने का मौका तलाशने लगा।
6 . दिनाँक 15.01.23 को वादी परिवार सहित अपने बीमार ससुर को देखने कासगंज गया था, घर पर कोई नहीं था।
7 . बस यही मौका देख मयंक अपने दोस्त पवन के साथ वादी के जीने में लगे हुए टीन के गेट को तोड़कर घर के अंदर घुस गया और कमरे के दरवाजे का व बक्से का ताला झटके से तोड़कर बक्से में रखे रुपये निकाल लिए।
8 . जिन्हें मयंक ने पवन के घर में छुपा दिया, बाद में मयंक ने उन पैसों को अपने सरसों के खेत में
छुपा दिया।
9 . मयंक की निशानदेही पर सरसों के खेत से 10,99,500 रुपये बरामद कर लिए गए हैं।
10 . मयंक ने बताया कि चोरी के कुल रुपयों में से उसने केवल 500 रुपये शराब पीने में खर्च किए बाकी सारे रुपये उसने खेत में छुपा दिए थे।
11 . नोटों की गड्डी में से 500 की नोट निकाल कर मयंक गॉव के ही देशी शराब के ठेके से शराब लाया और पवन के साथ मिलकर शराब पी थी।

गिरफ्तार अभियुक्तों का नाम व पता

  1. मयंक पुत्र सुनील कुमार निवासी विल्सड पट्टी थाना राजा का रामपुर एटा (उम्र करीब 22 वर्ष)
  2. पवन पुत्र गिरीश श्रीवास्तव निवासी विल्सड पट्टी थाना राजा का रामपुर एटा (उम्र करीब 21 वर्ष)

बरामदगी :-

  1. चोरी गई धनराशि 10,99,500 रुपये। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम :-
  2. थानाध्यक्ष संजय राघव
  3. उपनिरीक्षक पुलकित शर्मा
  4. आरक्षी राहुल
  5. आरक्षी प्रांशुल
  6. महिला आरक्षी स्वाति
  7. प्रभारी निरीक्षक इंटेलीजेंस विंग शंभूनाथ सिंह मय टीम

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks