
एटा।तहसील अधिवक्ता संघ एटा द्वारा आज सुरेंद्र कुमार एडवोकेट भावन नगर मारहरा वाले मामले में तहसील परिसर में तहसील के अधिवक्ताओं द्वारा बैठक कर अपना पूर्ण समर्थन दिया गया तथा कलैक्ट्रेट बार एसोसिएशन एटा द्वारा पूर्व में पारित किए गए तहसीलदार सहित उनकी सभी अधिनस्थ कोर्ट के बहिष्कार करने के प्रस्ताव का समर्थन किया गया। बैठक की अध्यक्षता एडवोकेट चतुरी सिंह वर्मा एवं संचालन ओमकार सिंह वर्मा एडवोकेट द्वारा किया गया।इस अवसर पर पीड़ित अधिवक्ता सुरेंद्र कुमार ने संपूर्ण प्रकरण से उपस्थित अधिवक्ताओं को अवगत कराया तथा अन्य अधिवक्ताओं ने भी अपने विचार रखे। बैठक में देवेंद्र कुमार यादव महासचिव तहसील अधिवक्ता संघ एटा, भुवनेश कुमार पुण्ढीर, नितिन चंद्रेश शर्मा, केशव पचौरी, त्रिपुरारी वर्मा, शैलेष कुमार सक्सेना शैली, सुभाष चंद्र सक्सेना, ओमकार यादव, हितेश्वर सहाय, बी सी दास, रतन कुमार वर्मा संतोष यादव अवधेश कुमार शाक्य धर्मेंद्र सिंह यादव राजकमल अनिल चतुर्वेदी आदि अधिवक्ता गणो ने उपस्थित रहकर कलेक्ट्रेट बार एसोसिएशन एटा द्वारा लिए गए निर्णय तहसीलदार एवं समस्त तहसील न्यायालयों के बहिष्कार को कड़ाई से लागू करने का संकल्प लिया।