विकास भवन में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन 19 को

एटा 16 जनवरी (सू0वि0)। सीडीओ डा0 अवधेश कुमार बाजपेयी ने सूचित किया है कि उ0प्र0 राज्य में प्रतिस्पर्धा अधिनियम की जानकारी एवं जागरूकता कार्यक्रम के अन्तर्गत सभी शासकीय विभागों तथा सरकारी एवं अर्द्ध सरकारी उद्योगों व आम जन को जानकारी देकर जागरूक किया जायेगा। जिससे बाजार एवं सेवाओं में प्रतिस्पर्धा स्थापित की जा सके एवं प्रतिस्पर्धा विरोधी गतिविधियों को रोक जा सके। लोक खरीद एवं टेंडिरिंग प्रक्रिया में हेर-फेर करने की नियत से किये गये समझौतें द्वारा लोक धन/शासकीय बजट को होने वाले नुकसान को कम करने की नियत से अधिनियम के अन्तर्गत जागरूकता कार्यक्रम जाने का प्राविधान है।

सीडीओ ने बताया कि 19 जनवरी को अपरान्ह 01 बजे विकास भवन सभागार में कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। आप सभी अपने-अपने लेखा सहायक व इस कार्य से लगे अन्य सहायकों के साथ नियत तिथि व समय, स्थान पर प्रतिभाग करने का कष्ट करें।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks