
एटा-थाना नयागाँव पुलिस को मिली सफलता, थाना नयागाँव पुलिस द्वारा नाबालिक के साथ अपहरण व दुष्कर्म करने की घटना में वांछित चल रहा अभियुक्त गिरफ्तार । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री उदय शंकर सिंह के निर्देशन में वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये गये अभियान के तहत थाना नयागाँव पुलिस द्वारा थाना नयागाँव पर पंजीकृत मु0अ0सं0 -166/2021 धारा 363/366/368/376 भादवि व 3/4 पोक्सो एक्ट में करीब 02 वर्ष से वाछित चल रहे अभियुक्त को दिनाँक-15.01.2023 को रोडवेज बस अड्डा एटा से गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थाना स्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता-
1.करन पुत्र किशनपाल निवासी अमरौली थाना मदनापुर जिला शहांजहांपुर
गिरफ्तार करने वाला पुलिस बल-
- उ0नि0 – प्रदीप मलिक
- का0 – 1276 श्यामवीर
3.का0 – 694 मनोज कुमार
4.का0 – 1273 मधुसूदन
5.म0का0 – 256 सोना