ब्रेकिंग आगरा

उत्तर प्रदेश में हो रहे फसलो के नुकसान को लेकर
भारतीय किसान यूनियन भानु (सैनिक प्रकोष्ठ)के प्रदेश अध्यक्ष सुनील कुमार समाजसेवी ने सूबे की मुखिया के नाम ए.डी.एम. जिला आगरा को सौंपा ज्ञापन
और साथ ही मांग की है आवारा सांड और गायो से किसान बहुत ही परेशान हैं
इसलिए गायों और सांडों का स्थाई समाधान किया जाए
या फिर हर प्रत्येक ग्राम पंचायत पर गायों के लिए गौशाला बनाई जाएं
क्योंकि इन गाय और सांडों की वजह से किसान ना तो रात को सही से सो पाता है और पशुओं की दिनभर भी रखवारी करनी पड़ती है
और उत्तर प्रदेश में आए दिन गाय एवं साडो को लेकर रोड पर आए दिन दुर्घटना होती रहती हैं इसको भी मुख्यमंत्री जी को संज्ञान में लेना चाहिए
प्रदेश अध्यक्ष सुनील कुमार समाजसेवी ने बताया कि किसानों की यह मुख्यतःसमस्या है
इसलिए किसानों की समस्या को माननीय मुख्यमंत्री जी को संज्ञान में लेना चाहिए और मुख्यमंत्री जी को समाधान भी करना चाहिए