एटा
मकर संक्रांति पर आर. एस. एस बस्ती प्रमुख ने कराया खिचड़ी वितरण।

मकर संक्रांति के उपलक्ष में भागीपुर माता मंदिर के पर खिचड़ी भोज का आयोजन किया गया, खिचड़ी भोज का आयोजन आर.एस. एस बस्ती प्रमुख भूपेंद्र सिंह उर्फ़ राहुल वर्मा “पत्रकार” ने किया।
सर्व प्रथम ग्राम पंचायत भगीपुर के प्रधान अमर लोधी ने माता मंदिर पर खिचड़ी का भोग लगा कर पूजा अर्चना की तत्पश्चात विश्व हिंदू परिषद के जिला मंत्री प्रभात कुलश्रेष्ठ व् शिवांग गुप्ता ने प्रसाद वितरण आरंभ किया।
इस अबसर पर सब्जी मंडी अध्यक्ष चंद्र पाल शाक्य, लोकेन्द्र राजपूत, डॉ रमेश राजपूत, नेमेन्द्र राजपूत सहित ग्राम पंचयात के दर्जनों व्यक्ति उपस्थित थे।
सनद रहे राहुल पत्रकार पिछले कई वर्षों से भागीपुर माता मंदिर पर खिचड़ी भोज व् भंडारे कराते आ रहें है।