बुंदेलखंड में अवैध उत्खनन रेत माफियाओं व पुलिस में गठजोड़ खनिज में मची लूट

*बुंदेलखंड में अवैध उत्खनन रेत माफियाओं व पुलिस में गठजोड़ खनिज में मची लूट, जतारा थाना क्षेत्र में नहीं रुक रहा उत्खनन: अवैध रेत खेल में मस्त थाना जतारा के थाना प्रभारी हिमांशु भिडिंया*

मध्य प्रदेश में भले ही सरकार की प्रशासनिक व्यवस्था में बदलाव हुआ, टीकमगढ़ जिले से तमाम बड़े प्रशासनिक अधिकारी भी बदल गए परंतु बुंदेलखंड के भू भाग से बालू चोरों का चोरी करना बंद नहीं हुआ है l नदियों को तहस-नहस कर अब पानी होने के कारण नदी के किनारे ही खेतों में रेत माफियाओं ने बड़ी बड़ी सुरंग खोद डाली है l प्रधानमंत्री सड़क योजना से जतारा अनुभाग में बनाई गई 1 दर्जन से अधिक सड़कें गड्ढों में तब्दील हो गई l थाना जतारा में थाना प्रभारी हिमांशु भिडिंया सड़कों को तहस नहस अवैध रेत के कारोबार में मस्त है l बुंदेलखंड में टीकमगढ़ जिले में अवैध रेत के लिए पलेरा, खरगापुर चर्चित क्षेत्र है, कुछ इसी तरह के हालात जतारा थाना क्षेत्र अंतर्गत भी है जहां पर थाना प्रभारी हिमांशु भिडिंया अपनी ड्यूटी के अलावा अवैध रेत के ट्रैक्टरों की पीछे गाड़ियां दौड़ा रहे हैं, जिससे कई जरूरी काम और फाइलें टेबल पर डस्टबिन बनी हुई है l क्षेत्र में यह चर्चा जोरों पर है कि हर 5 से 7 मिनट में अंधी रफ्तार से दौड़ते हुए अवैध रेत के ट्रैक्टर किसी की जान लेकर ही छोड़ेंगे लेकिन रेत के खेल में थाना प्रभारी हिमांशु भिडिंया के शामिल होने से मजाल किसी की जो कार्रवाई हो जाए या अवैध रेत की रफ्तार भी कम हो जाए यदि कोई जागरूक नागरिक इसका विरोध भी करता है तो लोकल के ही ट्रैक्टर होने के कारण ट्रैक्टर वाले को पहले ही खबर लग जाती है कि उक्त व्यक्ति ने मेरी शिकायत की है जिससे फिर आपसी रंजिश भी हो जाती है लेकिन यह अंधी रफ्तार किसकी जान लेकर छोड़ेगी यह भगवान ही जाने लेकिन इतना तो तय है कि जिम्मेदार अपनी जिम्मेदारियों से भाग कर हिस्सेदार बन गए हैं।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks