अभियुक्त को गिरफ्तार कर अभियुक्त द्वारा लूटे गये माल को बरामद किया गया


थाना मारहरा पुलिस द्वारा 12 घण्टे के अन्दर लूट के अभियुक्त को गिरफ्तार कर अभियुक्त द्वारा लूटे गये माल को बरामद किया गया
एटा – थाना मारहरा पुलिस को मिली सफलता, थाना मारहरा के अपराध संख्या 09/2023 धारा 392 भादवि से सम्बन्धित लूटे गये वादी से 10 हजार रूपये व एक सैमसंग का कीपैड मोबाइल को 12 घण्टे के अन्दर सकुशल बरामद कर अभियुक्त को जेल भेजा ।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री उदय शंकर सिंह के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी सदर श्री संगमलाल मिश्रा के पर्यवेक्षण में थाना मारहरा पुलिस द्वारा थाना मारहरा पर पंजीकृत मु0अ0सं0- 09/2023 धारा 392 भादवि से सम्बन्धित लूटे गये वादी से 10 हजार रूपये व एक सैमसंग का कीपैड मोबाइल को 12 घण्टे के अन्दर बरामद कर अभियुक्त को जेल भेजा ।
घटना – थाना मारहरा क्षेत्र के निवासी वादी अतुल पुत्र सुनहरी निवासी मुईउद्दीनपुर थाना मारहरा जिला एटा द्वारा थाना मारहरा एटा पर इस आशय की सूचना दी गयी कि जामा मस्जिद टॉवर के पास कस्वा व थाना मारहरा एटा से दो व्यक्ति जिनमें से एक ने लाल जर्सी पहनी है व दूसरे में काली जैकिट टोपे वाली पहने नाम पता अज्ञात के द्वारा मुझ से 10 हजार रूपये व एक सैमसंग का कीपैड मोबाइल 7827251023 छीन कर ले जाने के सम्बन्ध में में दाखिल की इस सूचना पर मु0अ0सं0 – 09/23 धारा 392 भादवि बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया।
बरामदगी – थानाध्यक्ष मारहरा श्री सत्यपाल सिंह द्वारा एक टीम गठित कर अभियुक्त उरूज पुत्र नवीउद्दीन निवासी मौ0 काजी कस्बा व थाना मारहरा एटा को गिरफ्तार किया गया व अभियुक्त से माल एक अदद मोबाइल सेमसंग कीपैड व 5000 रुपये सकुशल बरामद किया गया । आवश्यक कार्यवाही की जा रही है ।
बरामदगी करने वाली पुलिस टीम
1- थानाध्यक्ष श्री सत्यपाल सिंह
2- उ0नि0 श्री प्रवीन कुमार दुवे
3- का0 1310 हरिओम सिंह
4- का0 832 कृष्ण कुमार

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks