एसटीएफ ने हज हाउस से गैंगस्टर को किया गिरफ्तार, 8 साल पहले नोएडा में की थी हत्या –

गाज़ियाबाद : एसटीएफ ने हज हाउस से गैंगस्टर को किया गिरफ्तार, 8 साल पहले नोएडा में की थी हत्या –

गाज़ियाबाद : स्पेशल टास्क फोर्स की नोएडा इकाई ने दिल्ली में आठ सालों से हत्या के मामले में वांछित 15 हजार के इनामी गैंगस्टर सरफ राज को शुक्रवार रात साहिबाबाद से गिरफ्तार किया। अपर पुलिस अधीक्षक, एसटीएफ नोएडा इकाई राजकुमार मिश्र ने बताया कि शुक्रवार को सूचना मिली कि गाजियाबाद पुलिस कमिश्नरेट से 15 हजार रुपये का घोषित इनामी गैंगस्टर सरफ राज साहिबाबाद में आने वाला है। सूचना के आधार पर टीम साहिबाबाद भेजी गई। थाना पुलिस की मदद से देर रात उसे हज हाउस के पास से दबोच लिया गया है। आरोपी के पास से तमंचा और दो कारतूस बरामद हुए हैं।

साल 2014 में नोएडा में रहता था

राजकुमार मिश्र ने बताया कि सरफ राज मूल रूप से ग्राम झमटा, थाना कारावड़ी, जिला अररिया बिहार का रहने वाला है। साल 2014 में नोएडा सेक्टर-5 की झुग्गी झोपड़ी में रहता था। उस दौरान आरोपी का झगड़ा एक मुस्कान नाम के व्यक्ति से हुआ था। जिसके बाद सरफ ने दिल्ली के अशोक नगर में मूसा की चाकू मारकर हत्या कर दी थी। आरोपी के खिलाफ न्यू अशोक नगर थाना में मुकदमा पंजीकृत है। इस घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया था। घटना के वक्त सरफ 20 साल का था।

गाजियाबाद में रहकर लूटपाट

उन्होंने बताया कि 2 साल के लिए अंडरग्राउंड हो गया था। लगभग 2 साल बाद दोबारा से एनसीआर में आकर रहने लगा था। यहां गैंग बनाकर लूटपाट करने लगा था। साल 2017 में उसे इंदिरापुरम थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया था। वह पुलिस अभिरक्षा से फरार हो गया था। कुछ समय बाद इंदिरापुरम पुलिस ने उसे दबोचा कर जेल भेजा था। 11 महीने जेल काटने के बाद वह जमानत पर छूट गया था। फिर से गैंग बनाकर लूटपाट करने लगा था। साल 2018 में फिर से पकड़ा गया था। तीन महीने जेल काट कर बाहर आया था। गाजियाबाद पुलिस ने उस पर 15 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। आरोपी के खिलाफ गाजियाबाद और दिल्ली के थानों में 15 मुकदमे दर्ज हैं।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks