मैनपुरी के जिलाध्यक्ष सुखवीर सिंह वने कार्यकर्ताओ ने सभी अतिथियों का जोरदार स्वागत किया

मैनपुरी के जिलाध्यक्ष सुखवीर सिंह वने कार्यकर्ताओ ने सभी अतिथियों का जोरदार स्वागत किया

देश और लोकतंत्र को बचाने के लिए किसानों की समस्याओं के निराकरण के लिए किसानों को संगठित होकर संघर्ष करना होगा तभी किसानों को उनकी उपज का बाजिब मूल्य मिल सकेगा…
यह विचार अखिल भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिल संघर्षी ने किशनी क्षेत्र के ग्राम गाड़ीवार में आयोजित किसान पंचायत में व्यक्त किये..
श्री संघर्षी ने कहा कि किसानों का शोषण किसी भी स्तर पर नहीं होने दिया जाएगा तहसील से लेकर जिला मुख्यालय तक संघर्ष की रणनीति को अंतिम रूप दिया जा रहा है सरकार की नाक में नकेल डालने के लिए अखिल भारतीय किसान यूनियन को मजबूत करना होगा उन्होंने कहा कि 02 फरवरी को फिरोजाबाद जिला मुख्यालय पर होने वाली किसान महापंचायत में मैंनपुरी से 1000 किसान भाग लेंगे हम उन्हें न्यौता देने आज आए हैं.!
किसान पंचायत में पहुंचे संवेदना फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष इं.धर्मवीर सिंह राही ने कहा कि किसानों को अन्नदाता के नाम से संबोधित करने वाले नेताओं को क्या नहीं मालूम है कि किसानों को आलू और लहसुन का मंडियों में बाजिब मूल्य मिलना तो दूर लागत मूल्य भी नहीं मिल पा रहा है..
श्री राही ने कहा कि किसानों की आमदनी दोगुनी करने के नाम पर लागत तीन गुनी बढ़ा दी गयी है सरकार खाद-बीज और कीटनाशक दवाईयों की काला बाजारी रोकने में पूरी तरह विफल रही है…
किसान पंचायत को यूनियन के राष्ट्रीय महासचिव तेज सिंह वर्मा, प्रदेश अध्यक्ष रामकिशन यादव, प्रदेश महासचिव अरविन्द शाक्य, प्रदेश संगठन मंत्री प्रदीप अहीर, प्रदेश सचिव बबलू नागर, प्रदेश संगठन महामंत्री रणवीर सिंह, जिलाध्यक्ष सुखवीर सिंह, महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष श्रीमती ममता देवी, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष शिवम चौधरी, हुकुम सिंह शाक्य, सत्यवीर सिंह, सुभाष नेताजी, अजीत यादव,विपिन यादव,सनी यादव तुलाराम सिंह सहित आदि ने विचार व्यक्त किए अंत ज़िलाध्यक्ष ने उपस्थिति किसानों का धन्यवाद ज्ञापित किया..!

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks