किसान आयोग के गठन को लेकर सरकार जल्द किसानों को करे आश्वत: राजू आर्या
भारतीय किसान यूनियन “भानू” की सदस्यता अभियान बैठक में विपिन कुमार प्रधान को प्रदेश सचिव बनाया गया

एटा। भारतीय किसान यूनियन (भानू) के विस्तार हेतु चलाए जा रहे सदस्यता अभियान के तहत कासगंज रोड स्थित ग्राम अल्लैपुर में ग्राम प्रधान विपिन कुमार के संयोजन में बैठक आयोजित की गई। बैठक में भारतीय किसान यूनियन (भानू) के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विशनपाल सिंह चौहान पत्रकार एवं हिंदूवादी एवं समाजसेवी रंजीत कुमार उर्फ राजू आर्य राष्ट्रीय संगठन मंत्री भारतीय किसान यूनियन भानु मुख्य रूप से उपस्थित रहे। बैठक में मुख्य अतिथि विशन पाल सिंह चौहान तथा रंजीत कुमार उर्फ राजू आर्य को ग्राम प्रधान विपिन कुमार द्वारा माल्यार्पण करके साल पहनाकर स्वागत किया गया।
बैठक को संबोधित करते हुए रंजीत कुमार उर्फ राजू आर्य ने कहां कि किसानों का सम्मान हर हालत में सर्वोपरि रखा जाएगा तथा किसी भी कीमत पर गुंडा,माफिया एवं प्रशासनिक अधिकारी, कर्मचारियों द्वारा बे वजह किसानों के साथ की जाने वाली नाइंसाफी तथा उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। राजू ने बैठक में मौजूद सैकड़ों लोगों से अपील करते हुए कहां की आप सभी लोग भारतीय किसान यूनियन भानु की सदस्यता ग्रहण करें और अपने मान तथा सम्मान को सुरक्षित रखने के लिए किसानों के मसीहा संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय ठाकुर भानु प्रताप सिंह “भानु” जी का नेतृत्व स्वीकार करें, तभी किसानों का सम्मान बच सकता है।
इसी क्रम में संगठन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विशन पाल सिंह चौहान वरिष्ठ पत्रकार ने अपने संबोधन में कहा कि किसान को अन्नदाता कहा जाता है, वैसे भी हमारा भारत देश कृषि प्रधान देश है। इस देश में किसान सुरक्षित नहीं तो और सब कुछ निरर्थक है, श्री चौहान ने किसानों की समस्याओं के समाधान हेतु जल्द से जल्द किसान आयोग का गठन करने की मांग केन्द्र सरकार से की। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि किसानों को समय से खाद बीज बिजली तथा आपदा राहत मिलनी चाहिए, इसमें किसी भी प्रकार का भेदभाव एवं लापरवाही बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। श्री चौहान ने आगे कहा कि प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री का स्पष्ट निर्देश है कि बिजली का बिल बकाया होने के बावजूद भी किसानों का बिजली का कनेक्शन कांटा नहीं जाएगा। इसके बावजूद भी यदि बिजली विभाग मनमानी करता है तो भारतीय किसान यूनियन “भानु” विद्युत विभाग को सबक सिखाने का कार्य करेगी। साथ ही साथ छोटी-छोटी बातों को लेकर इलाका पुलिस भी किसानों को बेवजह परेशान करके अवैध वसूली का प्रयास करती रहती है, जो सरासर अन्याय है इस अन्याय के विरुद्ध भी आदतन अवैध वसूली में लिप्त लोगों के विरुद्ध उच्च स्तर पर कार्रवाई कराके दंडित कराया जाएगा।
भारतीय किसान यूनियन “भानु” के विस्तार हेतु सदस्यता अभियान की इस बैठक में ग्राम अल्लैह पुर के प्रधान विपिन कुमार को संगठन का प्रदेश सचिव नियुक्त किया गया तथा दर्जनों अन्य लोगों को सदस्यता ग्रहण कराई गई। बैठक में मुख्य रूप से सत्येंद्र सिंह यादव नेताजी कोयला, मोनू ठाकुर, बबलू यादव, विपिन चौहान, केशव कुशवाह, दिनेश यादव, दूरबीन सिंह यादव, श्रीनिवास यादव, सुनील कश्यप, पुष्पेंद्र यादव, रामकुमार यादव, राम नरेश चौहान, खुशी राम सिंह, बंटू ठाकुर, वरुण कुमार सतीश कुमार शिव कुमार सिंह पंकज यादव लोचन सिंह सुमन यादव सत्यवीर सिंह अनिल यादव शिवम यादव कैलाश चंद्र मुकेश यादव प्रवीण यादव रविंद्र सिंह सहित अन्य बहुत से लोग मौजूद थे।