एटा महोत्सव में सम्पन्न हुआ साहित्य सम्मेलन

एटा महोत्सव में सम्पन्न हुआ साहित्य सम्मेलन
गत दिवस एटा महोत्सव में जिला साहित्यकार सम्मेलन का आयोजन संस्कार भारती एटा के संरक्षण एवं डॉ. सुधीर पालीवाल के संयोजन में सम्पन्न हुआ। सम्मेलन की अध्यक्षता संस्कार भारती के अध्यक्ष कवि अनूप सिंह भावुक ने की। भाजपा नेता दिनेश वशिष्ठ मुख्य अतिथि एवं यू.पी.सिंह विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। सफल संचालन मयंक तिवारी ने किया।सम्मेलन में एटा जनपद के साहित्यकारों की प्रकाशित पुस्तकों की प्रदर्शनी भी लगायी गयी।
संगोष्ठी के पूर्व निर्धारित विषय – जनपदीय साहित्य में राष्ट्रीय चेतना । विषय पर बोलते हुए कवि बलराम सरस ,डॉ.राकेश मधुकर ने अपने शोधपरक वक्तव्य में ठा. लोकपाल सिंह, डॉ.मलखान सिंह सिसोदिया , सुनहरी लाल पराग, आत्म प्रकाश शुक्ल , डॉ.महावीर द्विवेदी , महेश पंडित, पवन चौहान ,डॉ.राकेश मधुकर ,बलराम सरस की राष्ट्रवादी रचनाओं का उदाहरण देकर जनपदीय साहित्य में राष्ट्रीय चेतना का उल्लेख किया।डॉ.सुभाष दीक्षित ने कहा कि इन कवियों के इतर जनपद के लोकगीतों ने भी राष्ट्रीय चेतना को गाया है । उन्होंने ने जनपद के सुविख्यात लोकगीतकार रमेश रंजक के लोकगीतों का उल्लेख किया। सम्मेलन के आशीष प्रदाता डॉ.प्रेमीराम मिश्रा ने कवि शंकर जलेसरी तथा कृष्णपाल सिंह की रचनाओं का उल्लेख करते हुए संगोष्ठी को पूर्णता प्रदान की।इस अवसर पर डॉ.राजेन्द्र सिंह चौहान की प्रकाशित पुस्तक का भी विमोचन किया गया।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks