कार्रवाई न होने पर घेरा थाना, रिपोर्ट योगेश मुदगल

एटा, । बछड़े के अवशेष मिलने के मामले में कार्रवाई न होने पर हिंदू संगठनों ने थाना अवागढ़ का घेराव किया। मामले में थाना अवागढ़ में तहरीर दी गई है।
गुरूवार सुबह थाना अवागढ़ के सांई कालोनी में खाली पड़े में बछड़े के अवशेष मिले थे। जानकारी पर हिंदू संगठन के पदाधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर विरोध जताया था और कार्रवाई की मांग की थी। मामले में कार्रवाई न होने पर शुक्रवार को हिंदू एकता समूह के कार्यकर्ता थाना अवागढ़ पहुंचे और मामले में कार्रवाई न होने पर विरोध जताया। थाने का घेराव करते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करने लगे। जानकारी पर सीओ जलेसर राघवेन्द्र सिंह राठौर भी पहुंच गए, जिन्होंने कार्रवाई का आश्वासन दिया। कोषाध्यक्ष मुकेश तोमर ने तहरीर दी। सीओ ने कार्रवाई के आदेश दिए हैं। संगठना संस्थापक शुभम हिंदू, पंकज सिंह, अतुल, मुकेश, शिवम, राहुल, शिवम, अंशु, हिमांशु, आदित्य, टिंकू मौजूद रहे।