राजेश कुमार शास्त्री
शीतकालीन अवकाश की अवधि बढ़ाई जाय : अनिल त्रिपाठी

सिद्धार्थनगर । अनिल त्रिपाठी
प्रत्यासी (अध्यक्ष पद)
प्रा०शिक्षक संघ जनपद इकाई सिद्धार्थ नगर ने जिला आधिकारी व मुख्य विकास अधिकारी सहित जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी से सादर अनुरोध एक प्रेस विज्ञप्ति के जरिए किया है कि शीत अवकाश समाप्त हो रहा है, किन्तु कोहरा और ठंड अपने जनपद सिद्धार्थनगर में कम नहीं हुआ बल्कि इधर और बढ़ता जा रहा है। इसलिए इन छोटे नन्हे मुन्ने बच्चों को इस ठंड में जमीन पर बैठना पड़ता है ऐसे में विद्यालयों में बच्चों को ठंडक को लेकर काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है ।
इन परिस्थितियों में अनिल त्रिपाठी का कहना है कि बच्चों के समस्या से संज्ञानित होकर शीतकालीन अवकाश बढ़ाने की महती कृपा की जाय जिससे मौसम का प्रतिकूल असर बच्चों पर ना पड़े ।