आरोपीयों को दोषी पाते हुए माननीय न्यायालय से कारावास जुर्माने की मिली सजा

एटा पुलिस की प्रभावी पैरवी एवं सतत निगरानी के चलते दो अलग अलग मामलों में दो आरोपीयों को दोषी पाते हुए माननीय न्यायालय से कारावास जुर्माने की मिली सजा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री उदय शंकर सिंह के निर्देशन में जनपदीय मॉनिटरिंग सेल द्वारा लगातार निगरानी रखते हुए- 1. आज दिनांक 13-01-2023 को अभियुक्त उपेंद्र पुत्र विजेंद्र सिंह निवासी नगला सेवा थाना निधौली कला एटा संबंधित मुकदमा अपराध संख्या 291/16 धारा 392 भादवि थाना निधौली कला एटा को दोषी पाते हुए माननीय न्यायालय डकैती कोर्ट एटा द्वारा अभियुक्त को 04 वर्ष 06 माह कठोर कारावास एवं 500 रुपए अर्थदंड से दंडित किया गया। 2. आज दिनांक 13.01.2023 को अभियुक्त सुरेश पुत्र सत्यपाल निवासी नगला भजना थाना पिलुआ एटा संबंधित मुकदमा अपराध संख्या 464/2008 धारा 8/22 एनडीपीएस एक्ट थाना पिलुआ जिला एटा को दोषी पाते हुए माननीय न्यायालय स्पे0 जज NDPS कोर्ट एटा द्वारा अभियुक्त उपरोक्त को 06 माह कठोर कारावास से दंडित किया गया।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks