. दैनिक क्यों ना लिखो सच..
दिल्ली निवासी चिकित्सक पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाने वाली मेडिकल छात्रा नहीं बल्कि एक निजी संस्थान में नर्सिंग की शिक्षिका है। उसके मुताबिक उसने थाने में दी तहरीर में भी पढ़ाने का जिक्र किया था लेकिन एफआईआर में उसे पढ़ना दर्ज कर दिया गया। इसी तरह आरोपी जब उसके संपर्क में आया तो वह मेडिकल का छात्र था। वह कभी भी यहां चिकित्सक नहीं रहा।
रायबरेली की रहने वाली नर्सिंग की शिक्षिका ने दिल्ली निवासी चिकित्सक पर शादी का झांसा देकर एक साल तक शारीरिक शोषण करने का आरोप लगाया था। यह भी आरोप था कि मुरादाबाद में रहने के दौरान उसने शारीरिक संबंध बनाने के दौरान उनकी अश्लील वीडियो बना ली थीं और तस्वीरें खींच ली थीं। इसके जरिए उसने उसे शिक्षिका को ब्लैकमेल भी किया। आरोपी चिकित्सक के खिलाफ पाकबड़ा पुलिस ने दुष्कर्म और आईटी एक्ट के अधीन मुकदमा दर्ज किया है।