इंडियन आर्मी में चंबल रेजीमेंट की मांग को लेकर दौड़

इंडियन आर्मी में चंबल रेजीमेंट की मांग को लेकर दौड़ आज
चंबल मैराथन-3 की तैयारियां पूरी, चंबल रेजिमेंट लागू करो की मुहिम तेज

मुरैनाः भारतीय सेना में चंबल रेजीमेंट बने। इस मांग को लेकर दो दिवसीय दौड़ होने जा रही है। चंबल परिवार द्वारा आयोजित चंबल मैराथन-3 का आयोजन 14-15 जनवरी को स्वतंत्रता संग्राम के महानायक राम प्रसाद ‘बिस्मिल’ की याद में किया जा रहा है। चंबल मैराथन 2023 का रूट अमर शहीद पं. राम प्रसाद बिस्मिल संग्रहालय से शहीद स्मारक बरबाई तक 42.200 किमी तक धावकों का जोश और जुनून का गवाह बनेगा। चंबल मैराथन में उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और राजस्थान के धावक अपना दमखम दिखाएंगे। 14 जनवरी को प्रातः 8 बजे से 5 किमी और 10 किमी की दौड़ प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। 15 जनवरी को सेना दिवस के अवसर पर 21.0975 किमी और 42.195 किमी की दौड़ होगी। ‘चंबल रेजिमेंट लागू करो’ की मांग का स्वर चंबल मैराथन द्वारा बुलंद होगा। चंबल मैराथन के संस्थापक डॉ. शाह आलम राना ने बताया कि तीसरे वर्ष के सफल आयोजन के लिए इस मैराथन की समस्त तैयारियां पूरी कर ली गई है। इसके लिए अलग-अलग टीमें बनाई गई हैं।
चंबल परिवार के सदस्य विनोद त्रिपाठी पत्रकार भोपाल ने बताया कि मुरैना और भिंड जिला समेत चंबल नदी से जुड़े क्षेत्रों के नौजवान हर साल देश की खातिर शहादत देते हैं। हर वर्ष ही चंबल के रणबांकुरे देश की और देशवासियों की सुरक्षा रखते हुए शहीद हो रहे हैं, ग्लेशियर में भी माइनस टेंपरेचर में ड्यूटी पर मुस्तैद रहते हैं, कभी पीठ नहीं दिखाते, भारत मां की लाज बचाने सबसे आगे होकर लड़ते हैं। तो देश की सेना में चंबल रेजीमेंट होनी चाहिए। ताकि युवा और जोश के साथ देश की रक्षा में खुद को सम्पूर्ण समर्पित करें। इस मांग को मजबूत करने और इस लक्ष्य को हर हाल में हासिल करने, आवाज को और बुलंद किया जाएगा। यह दौड़ एक प्रारंभ है, जिसमें आमजन की भागेदारी अत्यावश्यक है।
चंबल मैराथन के तीसरे वर्ष के आयोजन में अतिथि और निर्णायक मंडल में एसपी आशुतोष बागरी, नरेन्द्र सिंह तोमर, डॉ. अशोक शर्मा, अतर सिंह तोमर, श्रीमती अरूणा छारी, भुवनेश कुमार यादव, उमेश गोंहजे, राम खिलाड़ी राजपूत, योगेन्द्र सिंह तोमर, आशा सिकरवार, योगेन्द्र सिंह गुर्जर, अजय सिंह सिकरवार, राधेगोपाल यादव, कल्लू पहलवान, राहुल इंकलाब, विनोद त्रिपाठी, लोकेन्द्र सिंह तोमर, देवी सिंह राठौड़, सुनील तोमर, अनीस खान, होशियार सिंह तोमर, डॉ. कमल कुशवाहा, भद्रसेन तोमर, आदिल खान, बलराम तोमर हैं।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks