
एटा- थाना कोतवाली देहात पुलिस को मिली सफलता,कोतवाली देहात पुलिस द्वारा हत्या के प्रयास की घटना में वांछित चल रहे 02 अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार। जनपद में सुदृढ़ कानून व्यवस्था व अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण बनाए रखने के परिदृश्य वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री उदय शंकर सिंह के निर्देशन में वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कोतवाली देहात पुलिस द्वारा हत्या के प्रयास की घटना में दो वाँछित चल रहे 02 अभियुक्तों मनोज कुमार व गौरव कुमार पुत्रगण रविन्द्र कुमार निवासीगण चमकरी थाना कोतवाली देहात जिला एटा सम्वन्धित मु0अ0स0 15/2023 धारा323,342,504,307 भादवि० को आज दिनांक 13.01.2023 को बिजौरी चौराहा थाना कोतवाली देहात एटा से गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्तों के नाम व पता
1.मनोज कुमार
2.गौरव कुमार पुत्रगण रविन्द्र कुमार निवासी चमकरी थाना कोतवाली देहात जनपद एटा।
गिरफ्तार करने वाली टीम
1.प्र0नि0 श्री सुनील कुमार सिह
2.उ0नि0 श्री रुपचन्द्र सिंह (चौकी प्रभारी जावडा)
3.का0 सुगन्दीप कुमार
4.का0 कृष्णकान्त