सीएम योगी पहुंचे काशी विश्वनाथ धाम, प्रख्यात गायक शंकर महादेवन ने की गीतों की प्रस्तुति


वाराणसी। खोजवां स्थित श्रीरामजनकी मंदिर में आयोजित कार्यक्रम में भाग लेने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ देर शाम श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर पहुंचे।
श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर में कुछ देर के बाद वहां एमवी गंगा विलास क्रूज के उद्घाटन की पूर्व संध्या में मंदिर परिसर में भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम शुरू होने जा रहा है। इस सांस्कृतिक संध्या में प्रख्यात गायक शंकर महादेवन और अन्य कलाकार प्रस्तुति देंगे। शंकर महादेवन समेत अन्य कलाकार मंच पर पहुंच चुके है।
इस कार्यक्रम को लेकर दर्शकों में ज्यादा उत्साह है। विशिष्ट अतिथि भी पहुंच चुके हैं। मुख्यमंत्री के साथ मणिकर्णिका घाट स्थित सतुआ बाबा आश्रम के महंत संतोष दास महराज अन्य पार्टी के पदाधिकारी और प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे। इधर, कार्यक्रम के शुभारम्भ मुख्यमंत्री के भाषण से हुआ। मुख्यमंत्री दर्शकों को सम्बोधित कर रहे थे। इसके बाद शंकर महादेवन ने श्री गणेश वंदना से कार्यक्रम शुभारंभ किया। उनके मंच पर आते ही कार्यक्रम स्थल श्री काशी विश्वनाथ चौक तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा।