27 जनवरी से 6 फरवरी तक काशी विश्वनाथ धाम परिसर में होने वाले 11 दिवसीय श्रीरामचरित मानस नवाह्न परायण ज्ञान महायज्ञ के संदर्भ में पत्रकार वार्ता का आयोजन संपन्न ।।

बताते चलें कि श्री काशी सत्संग मंडल द्वारा आगामी 27 जनवरी से 6 फरवरी तक काशी विश्वनाथ धाम परिसर में होने वाले 11 दिवसीय श्रीरामचरितमानस नवाह्न पारायण ज्ञान महायज्ञ के संदर्भ में एक पत्रकार वार्ता का आयोजन किया गया जिसमें आचार्य सूर्य लाल मिश्र शास्त्री जी ने बताया कि यह महायज्ञ प्रत्येक वर्ष माघ महीने में निरंतर 65 वर्षों से चला आ रहा है जिसमें देशभर से संत महात्माओं की गरिमामई उपस्थित होती है आयोजन में 9 दिनों तक विश्व शांति हेतु अनवरत महायज्ञ भी होता है जिसमें 111 भूदेवो द्वारा मानस पाठ किया जाता है ।
कार्यक्रम का शुभारंभ 27 जनवरी को सायं 4:00 बजे कैथी आश्रम से श्री राम दरबार की मूर्ति काशी विश्वनाथ मंदिर के प्यारी डोर में आएगी तदुपरांत 28 जनवरी प्रातः 8:30 बजे श्रृंगार गौरी का दर्शन पूजन के बाद नंदी जी का पूजन होगा समारोह के मुख्य अतिथि स्वामी विवेकानंद सरस्वती जी महाराज महामंत्री अखिल भारतीय संत समिति के द्वारा होगा । 29 जनवरी को 12:00 बजे से प्रभु श्रीराम का जन्मोत्सव मनाया जाएगा इस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में सुभाष चंद्र सिंह सूचना आयुक्त राज्य सूचना आयोग उत्तर प्रदेश होंगे तत्पश्चात 30 जनवरी को प्रभु श्री राम का विवाह उत्सव मनाया जाएगा तथा 5 फरवरी को श्री राम राज्याभिषेक का भव्य आयोजन होगा जिसमें सायं काल 6:00 बजे माता श्रृंगार गौरी का दीपदान का कार्यक्रम आयोजित है तत्पश्चात आखरी दिन 6 फरवरी को प्रातः 8:00 बजे काशी विश्वनाथ मंदिर के कैरीडोर से भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी जो कि कैथी गौशाला तक जाएगी ।
आज के प्रेस वार्ता में मुख्य रूप से देवेंद्र कुमार पाठक, एल एन कपूर, राधेश्याम लोहिया, चंद्रशेखर सिंह, प्रतीक गुप्ता, गोपीनाथ सर्राफ, पवन सर्राफ, महेंद्र गुप्ता, नंद गोपाल सिंह, लल्लन प्रसाद प्रजापति आदि लोग उपस्थित थे ।।