हिमालयन गिद्ध के बाद अब मिला पहाड़ी सफेद उल्लू, लोगों में देखने की मची होड़, वन विभाग ने किया रेस्क्यू

यूपी (कानपुर) : हिमालयन गिद्ध के बाद अब मिला पहाड़ी सफेद उल्लू, लोगों में देखने की मची होड़, वन विभाग ने किया रेस्क्यू

ईदगाह में दुर्लभ हिमालयन गिद्ध के बाद अब शहर में पहाड़ी सफेद उल्लू मिला है। बड़े शरीर वाले उल्लू को देखने के लिए लोगों की भीड़ जमा हो गई थी। वन विभाग की टीम ने कब्जे में लेकर स्वास्थ्य परीक्षण कराया। इसके बाद सही मिलने पर जंगल में छोड़ दिया गया।

जनपद में सर्दी का कहर लगातार जारी है। इसके चलते मनुष्य के साथ पशु-पक्षी भी परेशान हैं। एक सप्ताह पहले शहर में मिले हिमालयन गिद्ध के बाद बुधवार को नवीन मार्केट में वार्न प्रजाति का पहाड़ी सफेद उल्लू दुकान के बाहर बैठा मिला।
इस बड़े शरीर वाले उल्लू को देखकर वहां पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पहुंचे वन विभाग के अधिकारियों ने उसे अपने कब्जे में ले लिया। विभाग के क्षेत्रीय वन अधिकारी लल्लू सिंह ने बताया कि दोपहर दो बजे नवीन मार्केट के व्यापारी फोन कर जानकारी दी थी।

अलग तरह का उल्लू बैठा हुआ है। करीब एक फुट का लंबा है और लोगों को देखकर काफी डर रहा है। वह उड़ नहीं पा रहा है। सूचना पाकर उन्होनें अपनी टीम भेजी उन्होनें कपड़ा डालकर उसे पकड़ा। उसके स्वास्थ्य की जांच कराने के लिए चिड़ियाघर ले गए।

यहां पर डॉक्टरों की टीम ने उसका परीक्षण किया, जिसमें कोई कमी नहीं मिली। उन्होनें बताया कि करीब चार बजे उसे वन विभाग के जंगल में उसे छोड़ दिया गया। उसे कैद करने में खाना-पीना बंद कर सकता है, जिससे उसके जान-माल का खतरा हो सकता है। वैसे इस प्रजाति के उल्लू हिमालय क्षेत्र में ज्यादा पाए जाते हैं।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks