राजेश कुमार शास्त्री
जिला स्तरीय इंप्लीमेंटेशन समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न हुई

सिद्धार्थनगर । जिलाधिकारी संजीव रंजन की अध्यक्षता एवं मुख्य विकास अधिकारी जयेंद्र कुमार की उपस्थिति में जिला स्तरीय इंप्लीमेंटेशन समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न हुई ।
बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिलाधिकारी संजीव रंजन द्वारा नीति आयोग के अंतर्गत प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, अटल पेंशन योजना की प्रगति के बारे में जानकारी प्राप्त की गई । जिलाधिकारी ने संबंधित को निर्देशित किया कि गांव में कैंप के माध्यम से डिजिटल ट्रांजैक्शन, नेट बैंकिंग , साइबर, मुद्रा लोन व अन्य जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे में लोगों को जागरूक करें । जन धन खाते खुलवाने वाले लोगों का जन धन खाता खुलवाया जाए और साथ ही साथ सी०डी० रेसियो को बढ़ाने में प्रगति लाएं। नीति आयोग द्वारा प्राप्त लक्ष्य को शत-प्रतिशत पूर्ण करने का निर्देश दिया गया ।
इस बैठक में उपरोक्त के अतिरिक्त लीड बैंक अधिकारी आर के सिन्हा तथा समस्त बैंकों के जिला कोऑर्डिनेटर उपस्थित थे।