राजेश कुमार शास्त्री
जिलाधिकारी संजीव रंजन एवं मुख्य विकास अधिकारी जयेन्द्र कुमार नें बालवाटिका कक्ष केा देखा तथा पूरे परिसर का निरीक्षण भी किया


सिद्धार्थनगर । जिलाधिकारी संजीव रंजन की अध्यक्षता एवं मुख्य विकास अधिकारी जयेंद्र कुमार की उपस्थिति में केन्द्रीय विद्यालय के सदस्यों के साथ प्रधानाचार्य केन्द्रीय विद्यालय, सिद्धार्थनगर के कक्ष में बैठकं संपन्न हुई ।
बैठक प्रधानाचार्य केन्द्रीय विद्यालय, सिद्धार्थनगर अश्वनी कुमार राय द्वारा विद्यालय की उपलब्धियों के बारे में जिलाधिकारी को जानकारी दी गयी तथा केन्द्रीय विद्यालय की समस्याओ के बारे में अवगत कराया गया। जिलाधिकारी संजीव रंजन ने प्रधानाचार्य केन्द्रीय विद्यालय को निर्देश देते हुए कहा कि विद्यालय की समस्याओं के बारे में पत्राचार करे जिससे संबधित को निर्देशित कर विद्यालय की समस्याओ का निराकरण कराया जाये। जिलाधिकारी संजीव रंजन एवं मुख्य विकास अधिकारी जयेन्द्र कुमार द्वारा बालवाटिका कक्ष केा देखा गया तथा पूरे परिसर का निरीक्षण किया गया।
इस अवसर पर उपरोक्त के अतिरिक्त जिला विद्यालय निरीक्षक अवधेश नारायण मौर्य, चन्द्र प्रकाश श्रीवास्तव, पूर्व प्रधानाचार्य जय किसान इन्टर कालेज सकतपुर सनई, अनिरूद्ध मौर्य, सतीश चन्द्र, अरूण द्विवेदी व अन्य सदस्यगण आदि उपस्थित थे।