अर्दली रुम/अपराध समीक्षा गोष्ठी कर बांसी सर्किल की कानून-व्यवस्था की समीक्षा की गयी

राजेश कुमार शास्त्री

अर्दली रुम/अपराध समीक्षा गोष्ठी कर बांसी सर्किल की कानून-व्यवस्था की समीक्षा की गयी

सिद्धार्थनगर । अमित कुमार आनन्द, पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर नें थाना बांसी पर बांसी सर्किल के थानों का अर्दली रुम/अपराध समीक्षा गोष्ठी कर प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षों व विवेचको को दिए गए आवश्यक दिशा-निर्देश ।

अमित कुमार आनन्द, पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर नें थाना बांसी पर बांसी सर्किल के थाना बांसी, शिवनगर डिड़ई, जोगिया उदयपुर व खेसरहा का अर्दली रुम/अपराध समीक्षा गोष्ठी कर बांसी सर्किल की कानून-व्यवस्था की समीक्षा की गयी तथा क्षेत्राधिकारी बांसी, प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्ष, विवेचकगण को आवश्यक दिशा- निर्देश दिये गये ।
इस अपराध गोष्ठी में निम्न बिन्दुओं पर विशेष ध्यान देते हुये आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया ।
स्मरण रहे कि विगत 5 वर्षों में सम्पत्ति संबंधी अपराधों में नामजद प्रकाश में आए अभियुक्तों के विरुद्ध आप्रेशन प्रहार के तहत कार्यवाही की समीक्षा की गई एवं धारा 363, 366 भादवि0/गुमशुदा/लापता व बरामदगी हेतु शेष बच्चों का विवरण व विवेचक वार लंबित/अग्रिम/आंशिक विवेचना 02 माह से अधिक अवधि से लम्बित पाक्सो अधिनियम के अन्तर्गत लम्बित विवेचनाओं की समीक्षा व ITSSO पोर्टल पर लम्बित विवेचनाओं की समीक्षा व वांछित अपराधियों के विरुद्ध की गयी कार्यवाहियों की समीक्षा व पुरस्कार घोषित अपराधियों के विरूद्ध कार्यवाही की समीक्षा व आपरेशन क्लीन के तहत माल मुकदमाती एवं लावारिस वाहनों के निस्तारण की समीक्षा ।
शहर व ग्रामीण इलाकों में पैदल गश्त, साइबर अपराध के रोकथाम सम्बन्धी प्रचार-प्रसार, लम्बित मुकदमों में एकत्रित साक्ष्य एवं गुण-दोष के आधार पर विवेचनाओं का निस्तारण एवं अभियुक्तों के प्रति वैधानिक कार्यवाही गुण्डा अधिनियम, गैंगेस्टर अधिनियम के अन्तर्गत अभियान चलाकर निरोधात्मक कार्यवाही किये जाने के सम्बन्ध में आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिया गया ।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks