सत्कृति हॉस्पिटल अब एन ए बी एच मान्यता प्राप्त

सत्कृति हॉस्पिटल अब एन ए बी एच मान्यता प्राप्त।

वाराणसी : संकटमोचन स्थित सत्कृति हॉस्पिटल अपनी बेहतर सेवाओं के लिए जाना जाता है। अपनी सेवाओं को बेहतर बनाने के क्रम मे हॉस्पिटल, एन ए बी एच (नेशनल एक्रेडिटेशन बोर्ड फॉर हॉस्पिटल) के सभी गुणवत्तापरख मानको पर खरा उतरा 1 एन ए बी एच की मान्यता गुणवत्ता के मापदंडो के आधार पर भारत सरकार द्वारा गठित एन ए बी एच तय करता है।

सत्कृति हॉस्पिटल के निदेशक डॉ. मनोज कुमार गुप्ता (वरिष्ठ नाक, कान व गला रोग विशेषज्ञ) ने पत्रकार वार्ता में पत्रकारों को बताया कि हॉस्पिटल बनारस व पूर्वांचल का पहला प्री-एन ए बी एच मान्यता प्रमाणित इ एन टी हॉस्पिटल है, यहां पूरी गुणवत्ता को ध्यान में रखते हुए मरीजों का इलाज किया जाता है।

एन ए बी से पूर्व सत्कृति हॉस्पिटल ने सेवाओं के गुणवत्ता के अधार पर आई एस ओ सर्टिफिकेशन प्राप्त किया है सत्कृति हॉस्पिटल को प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (आयुष्मान भारत) के तहत मान्यता प्राप्त है, जिसके अन्तर्गत मरीजों का इलाज निःशुल्क किया जा रहा है तथा पूर्वांचल के साथ अन्य प्रदेशों के मरीज भी इसके द्वारा लाभान्वित हो रहे है।

हॉस्पिटल की प्रबंध निदेशक डॉ. प्रियंका (मधुमेह रोग विशेषज्ञ) ने बातचीत में बताया की सत्कृति हॉस्पिटल वर्षो से समर्पित भव से मरीजों को सेवायें प्रदान करता आया है। जिसके परिणाम स्वरूप एन ए बी द्वारा निर्धारित लगभग 178 मानकों पर खरा उतरते हुये मान्यता को प्राप्त किया और हमें खुशी है कि हम पूर्वांचल के एकमात्र नाक, कान, गला व शुगर हॉस्पिटल है जिसे एन ए बी एच मान्यता मिली।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks