भारत विकास परिषद काशी प्रदेश की जिला वाराणसी के सभी शाखाओं द्वारा एक वृहद कार्यक्रम का आयोजन विवेकानंद जी के जन्मदिवस पर किया गया।

आज दिनांक 12 जनवरी को किया गया सर्वप्रथम इस आयोजन की शुरुआत एक बाइक रैली के रूप में की गई उसके बाद एक बृहद गोष्ठी का आयोजन नदेसर स्थित विवेकानंद पार्क में किया गया।
सर्वप्रथम मां भारती व विवेकानंद जी के चित्रों को नमन करते हुए वंदे मातरम करने के बाद कार्यक्रम की विधिवत शुरुआत हुई इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अपर आयकर आयुक्त लियाकत अली थे। मुख्य अतिथि ने विवेकानंद जी के जीवन को विस्तृत रुप से समझाया एवम विवेकानंद जी का समाज के प्रति विशेष योगदान को बताया l सभा स्थल पर बैनर के माध्यम से एक प्रदर्शनी का भी आयोजन किया गया जहां पर शाखाओं ने अपने अपने कार्यों को दर्शाया l इस कार्यक्रम में भारत विकास परिषद के राष्ट्रीय दायित्व धारी ब्रह्मानंद पेशवानी उपस्थित थे उन्होंने भारत विकास परिषद का परिचय दिया और भारत विकास परिषद के कार्यों को बताया इस सभा में भारत विकास परिषद के क्षेत्रीय दायित्वधारी, प्रांतीय दायित्वधारी भी उपस्थित थेlसभा का संचालन श्रीमती विनिता श्रीवास्तव एवम श्रीमती मृदु मेहरोत्रा जी एवं पूरे कार्यक्रम का संयोजन जिला समन्वयक योगेश कुमार श्रीवास्तव एवं सह समन्यवक संजय चौधरी ने किया।
स्वागत सत्यम शाखा के अध्यक्ष विष्णु सेठ ने किया और धन्यवाद मीडिया प्रभारी श्रीअजीत मेहरोत्रा जी ने दिया इस मौके पूर्व प्रांतीय अध्यक्ष डॉक्टर अनिल कुमार गुप्ता भारत विकास परिषद के विवेक तिवारी,राजेश केशरी, शशि श्रीवास्तव, प्रदीप के बी एल श्रीवास्तव, मनोज गुप्ता, मनोज अग्रवाल, राजीव पाण्डेय , अनिता चौबे, अतुल मेहरा, सुधीर जयसवाल, शरद अरोड़ा आदि उपस्थित रहे।
अजीत मेहरोत्रा प्रांतीय प्रकल्प प्रमुख