कायस्थ बंधुओं ने मनाई स्वामी विवेकानंद की जयंती

कायस्थ बंधुओं ने मनाई स्वामी विवेकानंद की जयंती

कासगंज। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा कासगंज के तत्वावधान में शांतनु चौधरी के निजी प्रतिष्ठान पर स्वामी विवेकानंद की जयंती जिलाध्यक्ष केके सक्सेना के नेतृत्व में मनाई गई। इस दौरान सभी कायस्थ बंधुओं ने स्वामी विवेकानंद के चित्र पर माल्यार्पण किया। शांतनु चौधरी ने कहा कि युवाओं को स्वामी विवेकानंद के आदर्श और उनके कार्यों का अनुसरण करना चाहिए। स्वामी विवेकानंद अपने गुरु रामकृष्ण देव से काफी प्रभावित थे। जिनसे उन्होंने सीखा कि सारे जीवों में स्वयं परमात्मा का ही अस्तित्व है। अखिलेश सक्सेना ने कहा कि स्वामी विवेकानंद ने 39 वर्ष की अल्पायु में ही बहुत कर दिखाया। कार्यक्रम में नवल कुलश्रेष्ठ, आरके सक्सेना, नवल सक्सेना, संरक्षक विजय सक्सेना, अखिलेश सक्सेना, आदित्य सरन सक्सेना, प्रशांत सक्सेना, हिमांशु सक्सेना, अमित सक्सेना, विजय सक्सेना, अभय तिवारी मौजूद रहे।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks