देविका देवेन्द्र.एस.मगंला जी ने कत्थक नृत्यांगना की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम हुआ सम्पन्न

एटा महोत्सव के भव्य पंडाल मे रात्रि को बाल नृत्य एवं संगीत संध्या कार्यक्रम के अतिरिक्त भारत की प्रथम ट्रांसजेंडर उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त देविका देवेन्द्र.एस.मगंला जी ने कत्थक नृत्यांगना की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम हुआ सम्पन्न

*कार्यक्रम के संयोजक भूपेन्द्र & राहुल वर्मा पत्रकार, सहसंयोजक सोनी प्रतिहार व बीना दुवे मुकेश माथुर पत्रकार, क़ायम सिंह राजपूत जी ने मंच पर सभी पत्रकारों व अतिथियों का फूल माला पहनाकर प्रतीक चिन्ह देकर और साल पहनाकर किया सम्मानित।

कृषि एवं औघोगिक विकास प्रर्दशनी एटा महोत्सव के भव्य पंडाल मे बाल नृत्य एवं संगीत संध्या कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमे सदर विधायक(सभापति) विपिन कुमार डेविड की धर्मपत्नी प्रेमलता वर्मा ने फीताकाट कर उद्घाटन किया वहीं शीतल पुर ब्लाक प्रमुख पुष्पेंद्र लोधी,राकेश गांधी, डा.शैलेन्द्र सिंह राजपूत, मेधाव्रत शास्त्री, मुख्य अतिथि पंकज गुप्ता एड पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा, एवं लता सिंह लोधी प्रधाऩाचार्य, सुभ्रा सिंह जी सहित अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया, कार्यक्रम संचालन शिवम् राजपूत कवि ने किया। कार्यक्रम मे सभी अतिथियों व सभी पत्रकारों का कार्यक्रम संयोजक व कमेटी मे सोनी प्रतिहार ,भरत वर्मा, मुकेश माथुर, बीना दुबे मंत्री भाजपा ने माल्यार्पण कर प्रतीक चिन्ह भेंट कर व् शाल पहनाकर सम्मानित किया गया,वहीं कार्यक्रम मे सभी बच्चों ने अपना बारी बारी से अपनी अपनी मंच पर प्रस्तुति की।

आपको बता दे कि कार्यक्रम मे कार्यक्रम मे कुछ क्षणो के लिए मंच पर भारत की प्रथम ट्रांसजेंडर उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त देविका देवेन्द्र.एस.मगंला मुखी द्वारा कृष्ण गोपियो के वस्त्र हरण के अनुपम छटा विखेरने की प्रस्तुति पेश की।कार्यक्रम मध्य रात्रि तक चला जिसमे दर्शकों की भीड से पंडाल खचाखच भरा हुआ था बैठने के लोगों को जगह नही मिल रही थी इतनी लोगों की भीड थी। वहीं पुलिस व्यवस्था की बात की जाए तो मेला इंचार्ज सत्यवीर सिंह यादव समय समय पर पुलिस फोर्स सहित गस्त करते रहे।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks