बिहार में उपेंद्र कुशवाहा नहीं बनेंगे डिप्टी CM

बिहार में उपेंद्र कुशवाहा नहीं बनेंगे डिप्टी CM, मुख्यमंत्री नीतीश ने उपमुख्यमंत्री की बात की खारिज, कहा- कांग्रेस-राजद से बनाएंगे मंत्री

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने साफ कहा है कि मंत्रिमंडल का विस्तार तो होगा, लेकिन जदयू से कोई भी मंत्री नहीं बनेगा. अब उपेंद्र कुशवाहा के डिप्टी सीएम बनाने की बातों पर एक तरह से पूर्णविराम लग गया है. उपेंद्र कुशवाहा ने कहा था कि वह कोई संन्यासी या मठ में नहीं बैठे हुए हैं. यदि मौका मिला तो ठीक है लेकिन, तमाम चीजें मुख्यमंत्री के हाथ में हैं. अब मुख्यमंत्री ने उप मुख्यमंत्री बनने की बात को पूरी तरह से खारिज करते हुए कहा कि बिहार में कोई दूसरा उपमुख्यमंत्री नहीं बनेगा.

समाधान यात्रा के दौरान मधुबनी पहुंचे CM नीतीश कुमार ने अपने बयान में कहा कि पता नहीं कहां से ये बातें सामने आ रही हैं. मंत्रिमंडल विस्तार होगा तो राजद कोटा से जो हटे हैं, उनकी जगह किसी को शामिल किया जाएगा. कांग्रेस के लोग हैं, उन्हें शामिल किया जाएगा. उपेंद्र कुशवाहा के उपमुख्यमंत्री बनने की इच्छा पर नीतीश कुमार ने कहा कि मुझे तो समझ में नहीं आ रहा है कि ये बात कहां से उठ रही है. बीजेपी वाले जब साथ में थे, तब उनके दो उपमुख्यमंत्री थे. अब ये बात कहां से आ रही है. नीतीश कुमार ने उपेंद्र कुशवाहा के इशारों में ही उपमुख्यमंत्री की कुर्सी की मांग को सिरे से खारिज कर दिया.

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks