SC ने उत्तराखंड के राजाजी टाइगर रिजर्व से होकर पक्की सड़क बनाने पर लगाई रोक

SC ने उत्तराखंड के राजाजी टाइगर रिजर्व से होकर पक्की सड़क बनाने पर लगाई रोक

उत्तराखंड में अंधाधुंध विकास का नतीजा एक ओर जोशीमठ त्रासदी और दूसरी ओर राजाजी टाइगर रिजर्व  के बीच से लालढांग-चिल्लरखाल रोड का मामला भी सुप्रीम कोर्ट में आया. कोर्ट ने इस सड़क के एक अहम हिस्से को डामर यानी तारकोल वाली पक्की सड़क बनाने से मना कर दिया.

सुप्रीम कोर्ट ने उत्तराखंड सरकार से कहा कि वो रिजर्व के बीच से रोड के निर्माण के बाघों की आवाजाही वाले कॉरिडोर में पक्की सड़क का निर्माण न करे. कोर्ट ने ये निर्देश विशेषज्ञ कमेटी की रिपोर्ट के आधार पर दिया है. सुप्रीम कोर्ट में जब टाइगर रिजर्व से सड़क गुजरने से वन्य जीवों की जीवन चर्या बिगड़ने की बात वाली याचिका आई तो कोर्ट ने इस बारे मे अध्ययन के लिए विशेषज्ञों की एक समिति बनाई. साथ ही इस लालढांग चिल्लर खाल पक्की सड़क के बनने से यहां पड़ने वाले असर की बाबत रिपोर्ट देने को कहा.

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks