नाबालिग से छेड़छाड़ के मामले में वांछित चल रहे एक अभियुक्त को किया गया गिरफ़्तार

एटा – थाना मारहरा पुलिस को मिली सफलता,थाना मारहरा पुलिस द्वारा नाबालिग से छेड़छाड़ के मामले में वांछित चल रहे एक अभियुक्त को किया गया गिरफ़्तार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री उदय शंकर सिंह के निर्देशन में वांछित अभियुक्तों को गिरफ़्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना मारहरा पुलिस द्वारा थाना मारहरा पर पंजीकृत मु0अ0सं0 99/22 धारा 354,504,506 IPC व 7/8 पोक्सो एक्ट में वांछित चल रहे अभियुक्त दीपक पुत्र रामनिवास नि0 सराय जरैलिया थाना मारहरा एटा को आज दिनांक 11.01.2023 को समय करीब 13.05 बजे त्रिलोकपुर बम्बा थाना मारहरा एटा से गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थाना स्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

गिरफ़्तार अभियुक्त का नाम पता –

  1. दीपक पुत्र रामनिवास नि0 सराय जरैलिया थाना मारहरा एटा। गिरफ्तार करने वाला पुलिस बल –
  2. उ0नि0 श्री अनिल यादव
  3. का0 सुधीर कुमार
  4. का0 विजेन्द्र सिंह

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks