जनपदवासियों एवं जनपद के समस्त अधिकारियों, कर्मचारियों आदि को हार्दिक शुभकामनायें देते हुए सभी के सुख, समृद्धि व सम्पन्नता की कामना की

जिलाधिकारी, अपर जिलाधिकारी ने नव वर्ष 2023 के अवसर पर समस्त जनपदवासियों को दी हार्दिक शुभकामनाएं

एटा, 31 दिसम्बर (सू0वि0)। नववर्ष 2023 के शुभ अवसर पर जिलाधिकारी महोदय अंकित कुमार अग्रवाल, अपर जिलाधिकारी प्रशासन आलोक कुमार, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व आयुष चौधरी ने संयुक्त रूप से सभी जनपदवासियों एवं जनपद के समस्त अधिकारियों, कर्मचारियों आदि को हार्दिक शुभकामनायें देते हुए सभी के सुख, समृद्धि व सम्पन्नता की कामना की है।

उन्होंने कहा कि सभी स्वस्थ रहें, सुखी रहें, समृद्धि व सम्पन्नता बढ़े। आपका भविष्य उज्ज्वल हो, सम्पूर्ण देश का सर्वांगीण विकास हो। उन्होंने जनपदवासियों के लिए कामना की कि नववर्ष 2023 सभी के लिए सुख समृद्धि का संदेश लेकर आये। जनपद में अमन चैन, भाईचारा, विकास की गंगा प्रवाहित होती रहे। नववर्ष 2023 सभी के लिए उन्नतिकारक, मंगलमय हो।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× अब ई पेपर यहाँ भी उपलब्ध है
अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks