सेवानिवृत्त होने वाले अधिकारी/कर्मचारीगण को दी गयी भावभीनी विदाई

एटा ~ वरिष्ठ अधिकारियों ने सेवानिवृत्त होने वाले अधिकारी/कर्मचारीगण को दी गयी भावभीनी विदाई। आज दिनांक - 31-12-2022 को पुलिस विभाग में निरन्तर सेवा प्रदान करते हुये अपनी अधिवर्षता आयु पूर्ण कर सेवानिवृत्त होने वाले पुलिसकर्मियों को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री उदय शंकर सिंह द्वारा भावभीनी विदाई दी गयी। इस अवसर पर सेवानिवृत्त होने वाले पुलिस विभाग के कर्मचारीगण से उनका परिचय प्राप्त करते हुये कर्मियों से उनके सेवाकाल के अनुभव के विषय में जानकारी की गयी। विदाई समारोह में शाॅल व माला पहनाकर एवं प्रशस्ति पत्र भेंट कर उनके सुखद एवं स्वस्थ्य जीवन की कामना की गयी। सेवानिवृत्त होने वाले पुलिसकर्मियों से भविष्य में किसी भी समस्या, शिकायत अथवा सहायता के लिए निःसंकोच होकर अपनी बात रखने के लिए बताया गया।

दिनांक -31.12.2022 को सेवानिवृत्त होने वाले पुलिस विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारीगण का विवरण निम्नवत् है-

  1. उप निरीक्षक – श्री बच्चू सिंह
  2. उप निरीक्षक – श्री श्याम वीर सिंह
  3. उप निरीक्षक – श्री चरण सिंह
  4. उपनिरीक्षक – श्री कन्हैयालाल पाराशर
  5. उपनिरीक्षक – श्री अशोक कुमार दुबे
  6. उप निरीक्षक – श्री सुरेश चन्द्र
  7. उप निरीक्षक – श्री शिवराज सिंह
  8. उप निरीक्षक – श्री हरीशंकर गौतम
  9. मुख्य आरक्षी – श्री विशाल सिंह
  10. मुख्य आरक्षी – श्री रामौतार सिंह यादव

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks