प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की माता जी के निधन पर मलदहिया स्थित चौराहे पर क्लब के सदस्यों ने श्रद्धांजलि

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की माता जी के निधन पर मलदहिया स्थित चौराहे पर क्लब के सदस्यों ने श्रद्धांजलि व मोमबत्ती जलाकर पुष्प अर्पित किया।

रोटरी क्लब वाराणसी गंगा द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र दामोदरदास मोदी की माताजी के निधन पर मलदहिया स्थित चौराहे पर क्लब के सदस्य रोटेरियन धर्मेंद्र गोयल, अध्यक्ष, सुजीत केसरी सचिव, उपाध्यक्ष प्रदीप मेहरोत्रा, निर्वाचित अध्यक्ष अशोक अरोड़ा, पूर्व अध्यक्ष, दीपक अग्रवाल, अनिल चंद जैन, संजय जायसवाल, हरेकृष्ण कक्कड़, दीपक माली, विभू रत्ना,पीयूष शाह, मनीष चौधरी, रितेश कुमार, संजय गुप्ता एवं अन्य रोटेरियन बंधुओं ने अपनी सच्ची श्रद्धांजलि मोमबत्ती जलाकर एवं पुष्प अर्पित कर प्रदान की। उक्त अवसर पर क्लब के चार्टर अध्यक्ष एवं पूर्व असिस्टेंट गवर्नर ने कहा कि हमारे देश के प्रधान सेवक यशस्वी प्रधानमंत्री श्रद्धेय नरेंद्र दामोदर दास मोदी जैसे हीरा रूपी सपूत को जन्म देने वाली स्वर्गीय मां श्रद्धेय हीराबेन का निधन अहमदाबाद में हो गया । जिंदगी के विपरीत परिस्थितियों से लड़ते हुए ,अपने बच्चों का श्रेष्ठ लालन – पालन करते हुए , देश प्रेम एवं निष्काम सेवा भावी सेवक रूपी योद्धा तैयार किया और देश सेवा में समर्पित किया । मां हीराबेन सादगी, त्याग की प्रतिमूर्ति थी । उन्होंने अपने सारे गुण हूबहू हमारे प्रधान सेवक श्रद्धेय मोदी जी में निरूपित कर दिया । मां मां होती है, उनका स्थान कोई नहीं ले सकता है । उनका असमय चला जाना , परिवार के लिए असहनीय पीड़ा होती है । परिवार के साथ – साथ संपूर्ण देश के लिए बहुत दु:खद समाचार है । परम पिता परमेश्वर से प्रार्थना है की उन्हें अपने चरणों में शरण दे एवं हमारे प्रधानमंत्री श्रद्धेय नरेंद्र मोदी एवं उनके परिवार को इस दु:ख की घड़ी में दु:ख सहने की शक्ति प्रदान करें । मां हीराबेन को को शत शत नमन ‌। विनम्र श्रद्धांजलि।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks