पुलिस लाइन एटा में किया गया पौधरोपण कार्यक्रम

“वृक्षारोपण मिशन 2020” के तहत पुलिस लाइन एटा में किया गया पौधरोपण कार्यक्रम, एसएसपी एटा सहित सभी अधिकारी कर्मचारियों ने लगाए पौधे आज दिनांक 5 जुलाई 2020 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री सुनील कुमार सिंह द्वारा "25 करोड़ वृक्षारोपण मिशन 2020" के तहत पुलिस लाइन एटा में पौधरोपण किया गया, साथ में अपर पुलिस अधीक्षक एटा श्री ओमप्रकाश सिंह तथा अपर पुलिस अधीक्षक अपराध एटा श्री राहुल कुमार द्वारा भी पौधे लगाये गये। एटा पुलिस लाइन में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे सभी रिक्रूट आरक्षियों से भी पौधरोपण कराया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा द्वारा पौधरोपण कार्यक्रम में रिक्रूट आरक्षियों को संबोधित करते हुए हमारे दैनिक जीवन में पेड़ों और वनों की महत्ता के बारे में बताया गया, इस मौके पर समस्त क्षेत्राधिकारी, प्रभारी निरीक्षक, थानाध्यक्ष एवं प्रतिसार निरीक्षक श्री लक्ष्मन सिंह अधिकारी तथा अन्य पुलिस बल उपस्थित रहा।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks